उत्तर प्रदेश वाराणसी

अकेलवा चौराहे के पास बनेगा महाराजा सुहेलदेव गौरव स्थल


सुहेलदेव जयन्ती पर बहराइच में वर्चुअली शामिल होंगे पीएम

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहाकि भाजपा के  अलावा किसी भी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव को सम्मान दिलाने का कार्य नही किया है। बसंत पंचमी के दिन १६ फरवरी को महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिन पर उनके सम्मान में बहराइच में राजभर समाज की रैली होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे, वे बहराइच की जनता को महाराजा सुहेलदेव से संबंधित एक स्मारक तथा चित्तौर के मैदान को पर्यटन की दृष्टिï से विकसित करने के कार्य का उद् घाटन करेंगे। सुहेलदेव के इतिहास एवं उनकी स्मृतियों को संरक्षित किया जायेगा। श्री अनिल राजभर ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहाकि अकेलवा चौराहे के पास महाराजा सुहेलदेव गौरव स्थल बनाया जायेगा। इसका कार्य २०२२ तक पूरा कर लिया जायेगा। पूर्ववर्ती सरकारों ने सुहेलदेव के राज्य पर हमला करने वाले आक्रान्ता लुटेरे सइयद सलहार की मजार को सजाने सवारने की कार्य किया लेकिन सुहेलदेव के सम्मान में कोई कार्य नहीं किया। योगी राज में महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा के पास पुलिस विभाग बैण्ड बजाकर उन्हें सम्मान देने का कार्य करेगी। इस दौरान भव्य कार्यक्रम भी होगा। श्री राजभर ने कहाकि सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव पार्क के पास धर्मशाला बनाया जायेगा। साथ ही पार्क में मिनी टयूबेल एवं एक कार्यालय का निर्माण कराया जायेगा।