Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में दो दिन बाद फिर लगे भूकंप के झटके,


काबुल, अफगानिस्तान में दो दिन बाद ही भूकंप के झटके फिर लगे हैं। बुधवार को राजधानी काबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर आया था। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।

भूकंप की गहराई जमीन से 68 किमी नीचे थी। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले आए थे।

6 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले सोमवार को भी अफगानिस्ता में भूकंप के झटके लगे थे। कुनार प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई धी जबकि कई घायल भी हुए। भूकंप की वजह से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। भूकंप का केंद्र पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद था। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके लगे थे।