Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्‍तान की भूख मिटाने को संयुक्त राष्‍ट्र को चाहिए 22 करोड़ डालर


इटली,  अफगानिस्तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद देश के हालात ठीक नहीं हैं। भूख से अफगान के लोगों का बुरा हाल है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र को 2.3 करोड़ अफगानों को खिलाने के लिए हर महीने 22 करोड़ अमरीकी डालर की आवश्यकता है। WFP की कंट्री डायरेक्टर मैरी-एलेन मैकग्रार्टी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘अफगानिस्तान भूख और अभाव के एक हिमस्खलन का सामना कर रहा है, जैसा कि मैंने अपने बीस से अधिक वर्षों में विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ कभी नहीं देखा।’

क्या कहा WFP की कंट्री डायरेक्टर ने

विश्व खाद्य कार्यक्रम WFP की कंट्री डायरेक्टर मैरी-एलेन मैकग्रार्टी ने अफगान में भूख के ताजा हालातों पर दुख प्रकट किया है। उन्होनें कहा कि डब्ल्यूएफपी को 2022 में 2.3 करोड़ अफगानों के लिए हर महीने 22 करोड़ अमरीकी डालर की तत्काल जरूरत है। बता दें की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नवंबर में, डब्ल्यूएफपी ने 70 लाख से अधिक अफगान के लोगों की सहायता की, 50,000 मिलियन टन से अधिक भोजन भेजा गया है, जो कि सितंबर में भेजे गए भोजन से लगभग दोगुना है।