Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में इंडियन हाई कमिश्‍नर ने रामसेतु पर की पूजा, दोनों देशों की दोस्‍ती मजबूत होने की कामना


रामेश्‍वरम। श्रीलंका में भारत के उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले ने गुरुवार को श्रीलंका में रामसेतु पर प्रार्थना की। साथ ही उन्‍होंने देश के उत्तरी प्रांत में जाकर थिरुकितेश्‍वरम मंदिर पहुंचकर शिवरात्री की पूजा की। कोलंबो में स्थित भारत के हाई कमिश्‍नर के मुताबिक भारत सरकार का मरम्‍मत कार्य करवाया था। आपको बता दें कि राम सेतू सदियों से भारतीय और श्रीलंका को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज है। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच इस ऐतिहासिक सरंचना की भूमिका को याद करते हुए दोस्‍ती मजबूत होने की कामना की।

भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले ने रामसेतु पर प्रार्थना की, जो भारत और श्रीलंका को सदियों से जोड़े हुए है। उन्होंने भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच मजबूत संबंधों की बहाली को लेकर प्रार्थना की। उन्होंने इस लिंक और ऐतिहासिक ढांचे के सदियों पुराने रोल को याद किया।