Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘अफ्रीका महाद्वीप में है तेल और गैस की प्रचुर क्षमता, भारत बनेगा अहम भागीदार’


नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अफ्रीका को भारत के लिए एक प्राथमिकता वाला महाद्वीप बताते हुए,कहा कि पश्चिमी अफ्रीका समेत पूरे अफ्रीका महाद्वीप में तेल और गैस की खोज में शामिल होने की एक बड़ी क्षमता है। विदेश मंत्रालय के सचिव दम्मू रवि ने अगले सप्ताह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की गैबॉन, सेनेगल और कतर की यात्रा पर एक विशेष ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम अफ्रीकी देशों में तेल और गैस जैसे बहुत सारे प्राकृतिक संसाधन हैं और जिसका पूरी तरह से दोहन नहीं किया गया है। हमारी कंपनियों के लिए गैबॉन और सेनेगल के साथ सहयोग में शामिल होने की बहुत संभावनाएं हैं।