Latest News मनोरंजन राष्ट्रीय

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी? ट्वीट कर फैंस से कहा- ‘बढ़ रही हैं धड़कने… चिंता हो रही है’


नई दिल्ली, । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के 80वें साल में भी काफी मेहनत करते हैं। इस उम्र में सुपर एक्टिव बिग बी 12 घंटे काम के अलावा जिम में भी पसीना बहाते हैं। फैंस को अपने मेगास्टार की चिंता सताती रहती है, क्योंकि पिछले दिनों उनका पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आ गया था। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट करके अपने फैंस को और चिंता में डाल दिया है।

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्वीट किया, ‘दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। चिंता हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’ इसके साथ ही बिग बी ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाते हुए अपने ट्वीट में एक प्रश्न के साथ बात अधूरी छोड़ दी, जो अब उनके फैंस की चिंता बढ़ा रही है। अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट देखकर फैंस परेशान हो गए हैं कि उनके बॉलीवुड के भगवान को आखिर हुआ क्या है? सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत का हाल जानने के लिए बेताब हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अमिताभ बच्चन से पूछ रहे हैं कि उन्हें आखिर हुआ है? उन्हें ऐसा ट्वीट क्यों किया, और किया भी तो सारी जनकारी क्यों नहीं दी। बिग बी के चाहने वाले उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, और उन्हें हौसला रखने की सलाह दे रहे हैं, उनका कहना है कि सब ठीक हो जाएगा। सोशल मीडिया यूजर अपने चहेते सितारे के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।