Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अमित शाह बोले- सरकार की नीयत साफ, नहीं लगा भ्रष्टाचार का कोई आरोप


  1. नई दिल्ली, । गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के आने से काफी बदलाव आया है। लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत हुआ है। एफआइसीसीआइ के 94वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास कम होने लगा था। देश सोच रहा था कि क्या हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो रही है। हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पीएम मोदी ने हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत किया।’

इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि आलोचक भी इस बात से सहमत होंगे कि पिछले 7 सालों में देश में काफी बदलाव आया है। हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप सामने नहीं आया है। शायद हमारे कुछ  फैसले गलत हो सकते थे, लेकिन कोई नहीं कह सकता कि हमारी मंशा गलत थी।