Latest News मनोरंजन

अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस से की हिंदू परंपरा से शादी


नई दिल्ली, : गायक अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी की हैl उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार शादी की हैl इस अवसर पर उनके परिवार के लोग और दोस्त उपस्थित थेl शादी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैंl वीडियो में उन्हें कार्ला डेनिस के साथ अग्नि के आगे फेरे लेते हुए देखा जा सकता हैl इस अवसर पर अर्जुन कानूनगो ने व्हाइट कलर की सलवार, कमीज और पगड़ी पहन रखी हैl वहीं कार्ला डेनिस ने लाल कलर का दुल्हन का लिबास पहन रखा हैl दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैंl

अर्जुन कानूनगो कार्ला डेनिस के साथ फेरे लेते नजर आ रहे हैं

अर्जुन कानूनगो ने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ रखा है और दोनों फेरे लेते नजर आ रहे हैंl इसके पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरीमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईl प्रशंसकों ने दोनों को शुभकामनाएं भी दीl इस अवसर पर भी अर्जुन कानूनगो व्हाइट कलर का कुर्ता पहने नजर आएl वहीं उनकी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आईl

 

अर्जुन कानूनगो एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं

शादी के बाद दोनों फिल्म कलाकारों के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैंl यह भी कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम करण जौहर के घर पर आयोजित किया जाएगाl इस पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जैसे कई कलाकार भाग ले सकते हैंl

 

अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने 7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया है

अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने शादी करने से पहले 7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया हैl अर्जुन कानूनगो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैंl उनके गाने काफी लोकप्रिय हैंl वह बतौर सिंगर काफी फेमस हैl अर्जुन कानूनगो की सोशल मीडिया पर भी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl