Latest News राजस्थान

 अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग के प्रयास का आरोप


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने हमारी सरकार गिराने का षडयंत्र किया और हम 34 दन होटल में बंद रहे तो निर्दलीय और सहयोगी दलों के विधायक 35-35 करोड़ के लालच में नहीं आए और हमें छोड़कर नहीं गए।

अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा उन्हें क्या खरीदेगी, वह हमारे साथ हैं। अब वह 19 विधायक भी हमारे साथ हैं, जिन्हें भाजपा ने गुमराह कर दिया था। सरकार गिराने का प्रयास किया था। गहलोत ने कहा कि भाजपा का हॉर्स ट्रेडिंग का सपना अब केवल सपना बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। भाजपा सुभाष चंद्रा के साथ वही करेगी तो 15 साल पहले निर्दलीय उम्मीदवार अनिल भक्कड़ के साथ किया था। उस समय भाजपा के विधायकों ने समर्थन किया था। बाद में आधी रात में समर्थन वापस भी ले लिया था। भाजपा ने सुभाष चंद्रा को खड़ा किया है, जबकि पता है कि उनके पास पूरे वोट नहीं है।