मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा) गांव में शुक्रवार की रात हुई तूफानी वारिस के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 60 हजार बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा)। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. रामचंद्र पाण्डेय पशुपालन कर डेयरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की शाम वह पशुओं को चारा पानी खिला कर दरवाजे पर पेड़ के नीचे बांध दिया था। आधी रात में तूफान के साथ हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली से हुई गाय को मौत की सूचना पीड़ित ने राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक के साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को दी। पीड़ित सुरेन्द्र पाण्डेय ने मृत गाय की कीमत लगभग 60 हजार बताया है।
Related Articles
डीएम, सीएमओ व अधिशासी अधिकारीको नोटिस जारी
Post Views: 453 डेंगूके बढ़ते मामलोंकी वजहसे न्यायालयमें परिवाद दाखिल जौनपुर। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या व भयावहता का हवाला देते हुए दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता द्वारा किए गए परिवाद पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष बुद्धिराम, सदस्य रमेश चंद्र राय व विजय शंकर श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पालिका परिषद के […]
दरगाहका फाटक खुलतेही उमड़ा जायरीनोका सैलाब
Post Views: 712 खुटहन। दरबारे कादरिया गौसपीर दरबार का फाटक रविवार की रात 11 बजकर 11 मिनट पर खुलते ही मस्जिद में मत्था टेकने के लिए जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ यहाँ का सालाना उर्स (मेला) भी शुरू हो गया। मस्जिद के भीतर पहुँचे जायरीनों ने कलश में रखा गुसुल का पानी […]
इंसानको चलना सिखाती हैं ठोकरें-वाइसचांसलर
Post Views: 892 प्रशासनिक भवन, संस्थापक प्रवेश द्वार, वाहन स्टैंडका प्रोफेसर निर्मला एस मौर्यने किया लोकार्पण बदलापुर। नगर पंचायत स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बुधवार को चल रहे भवन उद्घाटन एवं वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सर्वप्रथम परिसर […]


