News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिजनेस बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

आकाश अंबानी ने राजस्थान के नाथद्वारा में शुरु की 5G सेवा


नई दिल्ली, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं और राज्य आदिवासियों के लिए विश्व मंच बनने की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है।

वहीं देश में कोरोना के मामलों में फिर कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली राहत मिली है। एक दिन में महामारी के 2,112 नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 15 की मौत और 40 घायल हुए हैं। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News Today LIVE Updates

  • 01:18 PM, 22 Oct 2022

    गैंगस्टर गणेश शिंदे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटार्शन सेल ने एक बिल्डर को रंगदारी की धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर गणेश शिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता एक व्यवसायी है।

  • 01:17 PM, 22 Oct 2022

    रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट बोले- आज देश की स्थिति बदल गई है

    रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट बोले- आज देश की स्थिति बदल गई है

    जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में ध्रुव युद्ध स्मारक पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज देश की स्थिति बदल गई है। विकास की दृष्टि से नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे सैनिकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।

  • 01:13 PM, 22 Oct 2022

    Akash Ambani बोले- जल्द ही भारत के हर कोने में शुरू होंगी 5जी सेवाएं

    Akash Ambani बोले- जल्द ही भारत के हर कोने में शुरू होंगी 5जी सेवाएं

    Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि श्रीनाथजी के आशीर्वाद से Jio True 5G सेवा के साथ, नाथद्वारा में 5G पावर वाईफाई सेवाएं आज से शुरू हो रही हैं। 5जी सबके लिए है। इसलिए, हमारा प्रयास है कि भारत के हर कोने में 5G सेवाएं शुरू हों और Jio Tru 5G सेवा जल्द से जल्द शुरू हो।

  • 01:08 PM, 22 Oct 2022

    Defence Expo 2022 में शामिल हुए लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी

    Defence Expo 2022 में शामिल हुए लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी

    उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (Defence Expo 2022) में विभिन्न भारतीय स्टार्टअप और निर्माताओं के साथ बातचीत की और उन्हें अद्वितीय परिचालन चुनौतियों के नए समाधान खोजने के लिए सशस्त्र बलों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • 01:05 PM, 22 Oct 2022

    जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 के तहत 15 नए वर्गों को किया गया शामिल

    जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत 15 नए वर्गों को शामिल करके सामाजिक जाति सूची को फिर से बनाने का आदेश जारी किया। सूची में नए वर्गों में जाट, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, गोरखा, वाघी, पोनी वालस शामिल हैं।

  • 01:02 PM, 22 Oct 2022

    अनुराग ठाकुर बोले- हमने भारत को दुनिया की पांचवीं अर्थव्यस्था बनाई

    अनुराग ठाकुर बोले- हमने भारत को दुनिया की पांचवीं अर्थव्यस्था बनाई

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उनको पछाड़ते हुए भारत को दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। यह बदलते भारत की तस्वीर है।

  • 12:59 PM, 22 Oct 2022

    जेपी नड्डा बोले- हमने एक साल में निर्यात में 31 प्रतिशत का इजाफा किया

    जेपी नड्डा बोले- हमने एक साल में निर्यात में 31 प्रतिशत का इजाफा किया

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। पहले हम 10वें नंबर पर थे। यह कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने एक साल में निर्यात में 31 प्रतिशत का इजाफा किया है। आज भारत लेने वाले की जगह, देने वाला बन गया है।

  • 12:39 PM, 22 Oct 2022

    पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

    पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

    पश्चिम रेलवे विभाग ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि रेलवे स्टेशनों पर त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए और रेलवे परिसर में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए हैं।

  • 12:17 PM, 22 Oct 2022

    आकाश अंबानी ने राजस्थान में शुरु की 5G सेवा

    आकाश अंबानी ने राजस्थान में शुरु की 5G सेवा

    राजस्थान में रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने राजसमंद के नाथद्वारा में जियो 5G सेवाओं की शुरुआत की।

  • 11:56 AM, 22 Oct 2022

    गंभीर रूप से घायल कुल 19 लोगों का किया जा रहा है इलाज – रीवा के डीएम मनोज पुष्प

    गंभीर रूप से घायल कुल 19 लोगों का किया जा रहा है इलाज - रीवा के डीएम मनोज पुष्प

    रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर रीवा के डीएम मनोज पुष्प ने कहा, गंभीर रूप से घायल कुल 19 लोगों का इलाज किया जा रहा है। करीब 6-7 फीट लंबी बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। केबिन में बैठे लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हमारा फोकस मृतक की शिनाख्त पर है।

  • 11:52 AM, 22 Oct 2022

    शवों को प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की जा रही है- सीएम शिवराज सिंह

    रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपडेट देते हुए बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शवों को तेनथार में रखा गया है और उन्हें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मैंने आज सुबह यूपी के सीएम को भी हादसे की जानकारी दी। यूपी प्रशासन भी सतर्क उनके डीएम भी तेनथार पहुंच चुके हैं। सीएम ने आगे कहा मृतकों के परिजनों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और घायलों को 10,000 रुपए दिए जांएगे।

  • 11:49 AM, 22 Oct 2022

    हमारे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा – सीएम शिवराज सिंह चौहान

    हमारे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा - सीएम शिवराज सिंह चौहान

    रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जैसे ही हमें पता चला, मप्र जिला प्रशासन ने जिला कलेक्टर और एसपी के साथ बचाव और राहत अभियान शुरू किया। हमारे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। हम उनका संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में मुफ्त इलाज करा रहे हैं।

  • 11:44 AM, 22 Oct 2022

    दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले हवा हुई जहरीली

    दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले हवा हुई जहरीली

    दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली होने लगी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 250 के पार चला गया है। एनसीआर के कई शहरों में AQI 300 के करीब बना हुआ है। तस्वीरें रिंग रोड और सराय काले खां से हैं।

  • 11:35 AM, 22 Oct 2022

    रीवा में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    रीवा में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    रीवा में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। PMO ने यह जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के रीवा में हए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

  • 11:29 AM, 22 Oct 2022

    जम्मू-कश्मीर में SIA ने की छापेमारी

    जम्मू-कश्मीर में SIA ने की  छापेमारी

    जम्मू-कश्मीर में SIA (राज्य जांच एजेंसी) टीम ने श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड पर छापेमारी की।

  • 11:03 AM, 22 Oct 2022

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई दी

    सीएम  भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई दी

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

  • 10:21 AM, 22 Oct 2022

    जरूरत के हिसाब से सभी कार्रवाई करने के दिए निर्देश – मध्य प्रदेश के मंत्री, विश्वास सारंग

    जरूरत के हिसाब से सभी कार्रवाई करने के दिए निर्देश - मध्य प्रदेश के मंत्री, विश्वास सारंग

    मध्य प्रदेश के मंत्री, विश्वास सारंग ने रीवा दुर्घटना पर कहा, सूचना मिली कि रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। प्रशासन को बचाव अभियान करने का और जरूरत के हिसाब से सभी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • 10:17 AM, 22 Oct 2022

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा हादसे पर जताया शोक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा हादसे पर जताया शोक

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा हादसे पर शोक जताया। सीएम योगी ने कहा, CM शिवराज सिंह चौहान से घायलों के उपचार व UP निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई। प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000 सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।

  • 10:07 AM, 22 Oct 2022

    उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में प्रशासन द्वारा शुरू किया गया ‘हुनर हाट’

    उत्तर प्रदेश के  मथुरा शहर में प्रशासन द्वारा शुरू किया गया 'हुनर हाट'

    उत्तर प्रदेश के  मथुरा शहर में दीपावली से पहले प्रशासन द्वारा हुनर हाट शुरू किया गया।

  • 09:37 AM, 22 Oct 2022

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,112 नए मामले आए सामने

    देश में कोरोना के मामलों में फिर कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली राहत मिली है। एक दिन में महामारी के 2,112 नए मामले सामने आए हैं।

    कुल मामले: 4,46,40,748
    सक्रिय मामले: 24,043
    कुल रिकवरी: 4,40,87,748
    कुल मृत्यु: 5,28,957
    कुल वैक्सीनेशन: 2,19,53,88,326

  • 09:14 AM, 22 Oct 2022

    रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज जारी

    रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज जारी

    एमपी सीएमओ ने रीवा बस हादसे को लेकर जानकारी दी है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। म.प्र. के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

  • 09:12 AM, 22 Oct 2022

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस हादसे पर जताया दुख

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है। एमपी सीएमओ ने बताया कि उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। यात्रियों के पार्थिव शरीर को मप्र सरकार प्रयागराज लाएगी।

  • 09:00 AM, 22 Oct 2022

    दिवाली से पहले Delhi-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    दिवाली से पहले Delhi-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया, कृपया विशेष यातायात व्यवस्था के कारण 0915 बजे से 1015 बजे तक गुड़गांव रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आर/ए तीन मूर्ति, आर/ए कौटिल्य और अकबर रोड से बचें।

  • 08:45 AM, 22 Oct 2022

    दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में

    दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में

    राजधानी में एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई है। तस्वीरें लोधी रोड से हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 262 (खराब) श्रेणी में है।

  • 08:22 AM, 22 Oct 2022

    सूरत में दीपावली के मौके पर बने गाय के गोबर से पारंपरिक दिये

    सूरत में दीपावली के मौके पर बने गाय के गोबर से पारंपरिक दिये

    गुजरात के सूरत में दीपावली के मौके पर कुछ महिलाएं गाय के गोबर से पारंपरिक दिये बना रही हैं। एक महिला ने बताया, “ये दिये गोबर से बनते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल है। इससे प्रदूषण बढ़ता नहीं है बल्कि प्रदूषण साफ होता है।”

  • 08:11 AM, 22 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘रोजगार मेला’ का करेंगे शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  'रोजगार मेला' का  करेंगे शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे।

  • 08:09 AM, 22 Oct 2022

    राहुल गांधी ने 45वें दिन रायचूर के येरागेरा गांव से शुरू की पदयात्रा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपनी 3570 किमी लंबी यात्रा में 2355 किमी की और दूरी तय करेगी।

  • 08:06 AM, 22 Oct 2022

    मध्य प्रदेश के रीवा में एक बस और ट्राली की टक्कर में 14 की मौत

    मध्य प्रदेश के रीवा में एक बस और ट्राली की टक्कर में 14 की मौत

    मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास एक बस और ट्राली की टक्कर में 14 की मौत और 40 लोग घायल हो गए हैं। रीवा के एसपी, नवनीत भसीन ने कहा, 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग कथित तौर पर यूपी के रहने वाले हैं।