News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

आज भारत लौट रहे राहुल गांधी लंबी विदेश यात्रा पर BJP ने उठाए सवाल पूछा-रहस्यों से क्यों भरा है दौरा


नई दिल्ली, । कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की हालिया यात्रा के बाद आज देर शाम भारत लौटने वाले हैं। कांग्रेस सूत्र ने इसकी जानकारी दी। यह कोई संयोग नहीं है कि राहुल गांधी अमेरिका से अपना दौरा खत्म कर उस समय भारत लौट रहे हैं, जब पीएम मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। इसी पर अब भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं?

राहुल की यात्रा रहस्य में डूबा हुआ है

अमित मालवीय ने एक ट्वीट में राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘विदेशी एजेंसियों और भारत के विरोधी समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं।’

30 मई को गए थे अमेरिका

उल्लेखनीय है कि, राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया था। इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया था।

भाजपा ने राहुल के विदेश दौरे पर उठाए सवाल

वहीं भाजपा ने सवाल पूछा है कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस नेता की विदेश यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है। अमित मालवीय ने पूछा है कि विदेशी एजेंसियों और भारत के विरोधी समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं?

 

विवादों में रहा राहुल का दौरा

राहुल गांधी का कैलिफोर्निया की फैमस स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में लेक्चर देना उन पर काफी भारी पड़ गया था। उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने पर सरकार को घेरा। अपने भाषण में राहुल ने कहा था कि भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है। संस्थानों पर बीजेपी का कब्जा है। हम इससे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेशों में सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी हो। राहुल ने 6 मार्च को भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरकार के खिलाफ बात रखी थी

पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर

पीएम मोदी आज यानी मंगलवार से अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन (Joe Biden) और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा करेंगे।