News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने किया उत्तराखंड के सीएम उम्मीदवार का ऐलान,


  • नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर हैं और यहां पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए पूर्व कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देवभूमि के सभी भाई बहनों को मेरा प्रणाम। लाखों लोग घरों में बैठकर इसे देख रहे है उनको भी मेरा प्रणाम। आज मैं 2 बड़ी घोषणा करने आया हूं।”

उन्होंने कहा, ”पहली घोषणा आने वाले चुनाव में उत्तराखंड राज्य के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे। कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री यहां आए थे, उसके बाद हमने सर्वे कराए। लोगों ने कहा जब से उत्तराखंड बना है, तब से कुछ चंद पार्टियों ने उत्तराखंड को पूरी तरह से लूट लिया। लोगों ने कहा अब हमें नेता नहीं चहिए, अब हमें एक देश भक्त फौजी चाहिए। ऐसा नेता चहिए जो अपना घर भरने के बजाए उत्तराखंड का विकास करे, मां भारती की सेवा करे। यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि उत्तराखंड के लोगों ने लिया है। पूर्व कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा होंगे।”

केजरीवाल ने कहा, ”जब उत्तराखंड के नेता उत्तराखंड को लूट रहे थे, तब ये देश की रक्षा कर रहे थे। कुछ साल पहले केदारनाथ में आपदा आयी थी, तब ये अपनी टीम से साथ केदारनाथ का नव निर्माण किया था। अब उत्तरखंड के नव निर्माण का समय है। ये देव भूमि है, यहां कई तीर्थ स्थान है, पूरी दुनिया से लोग यहां पूजा अर्चना करने आते है। पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए हम उत्तराखंड को आध्यत्मिक राजधानी बनाएंगे।”