Latest News मनोरंजन

आलिया भट्ट ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रणबीर कपूर के साथ दिए क्यूट पोज


नई दिल्ली, । Alia Bhatt Flaunts Baby Bump: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। आलिया-रणबीर काफी समय बाद एक साथ नजर आए, दोनों अयान मुखर्जी के साथ फिल्म के गाने के प्रीव्यू के लिए आए थे। इस दौरान आलिया ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। फैंस अपने फेवरेट बॉलीवुड कपल्स को एक साथ देखकर खुशी से उछल पड़े।

आलिया भट्ट जब से स्टोन ऑफ हार्ट की शूटिंग खत्म करके लौटी हैं उन्हें हमेशा लूज कपड़ों में ही देखा गया है। आलिया, मीडिया के कैमरों से अपना बेबी बंप छुपाती हुई भी नजर आईं। पर इस बार उन्होंने एक ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में पूरे तरीके से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। अपने लुक को उन्होंने टू-टोन हील्स के साथ पेयर किया था।  पैपराजी के कहने पर उन्होंने और रणबीर कपूर ने पोज भी दिया। रणबीर कपूर ऑल ब्लैक में ड्रेसअप थे और आलिया का पूरा ख्याल रख रहे थे। दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद प्यारे लगे।

‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ पहले ही आउट हो चुका है। इस हफ्ते की शुरुआत में, अयान ने दूसरे सॉन्ग ‘देवा देवा’ का भी टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर की शुरुआत में शिव का कैरेक्टर प्ले कर रहे रणबीर भगवान से प्रार्थना करने नजर आए। वो ईशा का किरदार निभा रही आलिया को प्रकाश का महत्व समझाते है। रणबीर ने वीडियो में आलिया से कहा, किसी भी अंधेरे का सामना करने पर यह हमारी रक्षा करता है।”

इस टीजर में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शक्ति ‘आग’ का पता लगा रहे हैं। ये सॉन्ग 8 अगस्त को रिलीज होगा। बता दें कि आलिया की फिल्म डार्लिंग्स इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हुई और इसमें अभिनय के लिए क्रिटिक्स से काफी तारीफें भी मिली हैं।