News धर्म/आध्यात्म

इन चार राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, इनके जीवन में बढ़ेगा रोमांस, यहां- जानें अपना साप्ताहिक राशिफल


आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

इस सप्ताह में गोचर ग्रहों में सूर्य, बुध तथा शुक्र ग्रह मेष राशि में मंगल मिथुन राशि में शनि ग्रह, मकर राशि में गुरु, कुंभ राशि में राहु वृष राशि तथा केतु वृश्चिक राशि में भ्रमणशील रहेंगे। 30 अप्रैल को बुध वृष राशि में प्रवेश लेगा तथा पश्चिम में उदय होगा। सूर्य पूरा सप्ताह शुक्र के नक्षत्र भरण में संचारित रहेगा। बसंत ग्रीष्म ऋतु, संवत्सर 2078 तथा सूर्य उत्तरायण में रहेगा।

दरअसल, ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यहां आप अपनी राशि के अनुसार अपना सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने इस सप्ताह को खास बना सकते हैं।

इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: ( to 7 March लेकर आए हैं।

ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…

मेष (Aries) लग्न राशिः

मेष लग्न के जातकों का व्यापार बढ़ेगा तथा आय में भी वृद्धि होगी। जातक के साहस में वृद्धि होगी तथा शत्रु परास्त होंगे। विनियोग से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। सेवा वाले जातकों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। जातक की ख्याति तथा प्रसद्धि भी बढ़ेगी। कम दूरी की यात्रा का भी योग बनेगा. जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार व रोमांस में सफलता हासिल होगी।

वृ ष ( Taurus) लग्न राशिः

वृष लग्न के जातकों पर झूठे आरोपी लग सकते हैं। व्यापार तथा सेवा से आय में बढ़ोतरी होगी। जातक किसी षड़यंत्र का शिकार बनाया जा सकता है। जातक की संतान को प्रतियोगिता में असफलता का योग बनेगा। जातक के ग्रहों तथा प्रतिभूतियों के लेन-देन से हानि हो सकती है। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। प्यार व रोमांस में कोई बाधा नहीं होगी।

मिथुन ( Gemini) लग्न राशिः

मिथुन लग्न वाले जातकों की व्यापार तथा व्यवसाय से आय होगी। साझेदार भी सहयोग व साथ देगा। जातक की ख्याति भी बढ़ेगी। घर में माता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है। जातक मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेगा। जातक का स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। प्यार व रोमांस में सफलता हासिल होगी।

कर्क ( Cancer) लग्न राशिः

कर्क लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। व्यापार के कारण चिंता बनी रहेगी। मित्रगण भी धोखा कर सकते हैं। जातक का खर्चा अधिक होगा। जातक भी प्रथम संतान को असफलता के कारण अवसाद हो सकता है। जीवनसाथी में भी दूरिया बनेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार व रोमांस में बाधा बनी रहेगी। विनियोग तथा प्रतिभूतियां से हानि होने का योग बनेगा। जातक का स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। प्यार व रोमांस का अवसर मिलेगा।

सिंह ( Leo) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ नहीं तथा सेवा वाले जातकों का लाभ होगा। आर्थि तंगी रहेगी। घर में महिलाओं मेंम वाद-विवाद रहेगा। अनावश्यक यात्रा का योग बनेगा। समाज में प्रतिष्ठा घटेगी। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्यार तथा रोमांस में कोई बाधा नहीं आएगी।

कन्या ( Virgo) लग्न राशिः

कन्या लग्न वाले जातक धर्म तथा कर्म दोनों को ही हानि होगी। जातक की संतान का भी प्रतियोगिता में असफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कई परेशानियां आएंगी। विनियोग में थोड़ा फायदा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्यार व रोमांस में एक पलड़ा हावी होने का प्रयास करेगा।

तुला ( Libra) लग्न राशिः

तुला लग्न वाले व्यवसायी कीक आय बढ़ेगी। विनियोग तथा प्रतिभूतियों में निवेश होगा। जातक की संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साझेदारी व्यवसाय में हानि होने का योग बनेगा। जीवनसाथी से पृथकता होगी। चोट फीट लग्न का भय बना रहेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार व रोमांस में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों की व्यवसाय तथा सेवा से आय बढ़ेगी। जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। सेवा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। दाम्पत्य सुख में बाधा बनी रहेगी. जातक में भाई बंधु खिलाफ हो सकते हैं। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। प्यार तथा रोमांस में कोई बाधा नहीं नहीं होगी।

धनु ( Sagittarius) लग्न राशिः

धनु लग्न वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। सप्ताह से प्रारम्भ से आय होगी, लेकिन बाद में खर्चा अधिक होगा। जातक का स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रुगण परास्त होंगे। जातक की संतान को प्रतियोगिता में सफलता हासिल होनी। साझेदारी में कपट या धोका किया जा सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार व रोमांम में सफलता नहीं मिलेगी।

मकर ( Capricorn) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों को सेवा में नया पद मिल सकता है। व्यापार तता देस से आय बनी रहेगी. जातक के शत्रु परास्त होंगे। बड़ी संतान का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। प्रतियोगिता में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। प्यार तथा रोमांस चलता रहेगा।

कुम्भ ( Aquarius) लग्न राशिः

कुंभ ल्गन वालों को व्यापार से आय बढ़ेगी। इनको सब जगह से सहायता मिलती रहेगी। जाक का साहस बढ़ेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। सरकारी संस्था में नौकरी का अवसर बनेगा। विवाह या संबंध होने के योग भी बनेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाह या संबंध होने का योग बनेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार व रोमांस में भी सपलता हासिल होगी।

मीन ( Pisces) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों की आय तो बढ़ेगी, लेकिन कर्म क्षेत्र में झूठे आरोप लग्ने के योग बनेंगे। जातक के घर में तनावपूर्ण वातावरण बनेगा। जातक का पराक्रम बढ़ने से शत्रु परास्त होते रहेंगे। जातक का स्थान परिवर्तन होने का योग बनेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में कोई विशेष बाधा नहीं होगी।