Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

उत्तराखंड के न्याय देवता भगवान गोल्ज्यू से सीएम ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि


भवाली : सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल के देवी-देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सुख-शांति की कामना की। सुबह सबसे पहले उन्होंने प्रदेश के न्याय देव भवाली गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सीएम ने मंदिर में प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए पाठ कराया और स्थानीय दुकानदारों से उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद वह नैना देवी के दर्शन को नैनीताल रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 8:30 बजे नगर के घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुँचे। जहाँ पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग गोल्ज्यू की पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए पाठ भी कराया। साथ ही इस विस चुनाव में पार्टी की जीत की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर कर्मियों द्वारा बनाई की चाय का आनंद भी उठाया और साथ ही कार्यकर्ताओ से चुनाव का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शत प्रतिशत सीट निकलने की बात कही।

मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय उन्होंने स्थानीय दुकानदारों की समस्या जानी। दुकानदारों ने उन्हें कोरोना काल मे हुए नुकसान को बताया। साथ ही घोड़ाखाल-धुलई मोटरमार्ग की जर्जर हालत व मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री धामी ने जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान विधायक प्रत्याशी सरिता आर्य, मीना बिष्ट, भावना मेहरा, दिनेश सांगुड़ी, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्य, पूरन जोशी, नंद किशोर पांडेय, सुनील कुमार, जुगल मठपाल, आशु चंदोला समेत कई लोग मौजूद रहे।