News TOP STORIES आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

उपचुनाव परिणाम: गोला गोकर्णनाथ, गोपालगंज व आदमपुर सीट पर जीती BJP, अंधेरी पूर्व में शिवसेना का परचम


नई दिल्ली, । देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। बिहार की मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। वहीं गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा के उम्मीदवार गोला गोकर्णनाथ सीट से चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को जीत मिली है।

ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज आगे बने हुए हैं। महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके को जीत मिली है। वहीं, तेलंगाना मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन 7 सीटों में से 3 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था।

यूपी के गोला गोकर्णनाथ में भाजपा के अमन गिरि जीते

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को 34,298 वोट के अंतर से हराया है। मार्जिन में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29294 वोटों के अंतर से हराया था।

बिहार के मोकामा में आरजेडी की नीलम सिंह जीती

बिहार के मोकामा में आरजेडी के उम्मीदवार की जीत हुई है। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16,707 वोटों से हराया है। यहां आरजेडी को 79,646 और भाजपा को 62,939 वोट मिले। पिछली बार की जीत का अंतर कम हुआ है।

बिहार के गोपालगंज से भाजपा की कुसुम देवी जीती

गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही। गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थीं। 20वें राउंड में आरजेडी के मोहन गुप्ता आगे निकल गए। उन्होंने 1135 वोट की बढ़त ले ली, लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई। आखिरी 24वें राउंड तक भाजपा ने बरकरार रखी और जीत दर्ज की।

आदमपुर उपचुनाव में BJP प्रत्याशी की जीत

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भव्य बिश्नोई की जीत ने 15 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार की तीसरी पीढ़ी के भव्य बिश्नोई का राजनीति में उदय होने जा रहा है। भव्य बिश्नोई इस बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े और इसे जीतने में भी कामयाब रहे। उनकी इस जीत के साथ बीजेपी भी पहली बार आदमपुर में भगवा फहराने में कामयाब हो गई है। भव्य बिश्नोई ने सभी 13 राउंड में जीत बरकरार रखी। इस चुनावी जंग में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश दूसरे पायदान पर रहे। मतगणना पूरी होने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि वह 2024 में होने वाला चुनाव आदमपुर से लड़ेंगे।

तेलंगाना के मुनुगोडु में टीआरएस आगे

– मुनुगोड़े में चार दौर की मतगणना के बाद टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 26,443 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 25,729 मतों से पीछे चल रहे हैं।

-तेलंगाना के मुनुगोडु उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां नलगोंडा में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से बाहर काउंटिंग की प्रक्रिया चल रही है।

अंधेरी पूर्व सीट पर ऋतुजा के लिए मुकाबला आसान

-अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना नेता ऋतुजा लटके को जीत मिली है। शिवसेना उम्मीदवार को 29033 मत मिले हैं। आपकी अपनी पार्टी (पिपल्स) के उम्मीदवार को 819 मत मिले हैं।

– शिवसेना में सबसे बड़े विभाजन के बाद उद्धव की सेना और भाजपा के बीच महाराष्ट्र में पहला चुनावी रण था। हालांकि, भाजपा ने अंतिम समय में अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया था। इसके बाद यह चुनाव उद्धव की शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके के लिए आसान हो गया।

-अंधेरी ईस्ट में ऋतुजा लटके को आसान जीत मिली है। यहां ऋतुजा लटके को 11,361 वोट मिले हैं, जबकि नोटा पर 2967 वोट पड़े हैं।

ओडिशा के धामनगर में भाजपा आगे

-ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज ने 18181 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं बीजद के अबंती दास पीछे चल रहे हैं। उन्हें कुल 14,920 वोट मिले हैं।

ओडिशा के धामनगर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 4749 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।