Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

एक साल में देश की राजधानी में बढ़े Cyber Crime के 200 मामले,


नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की संख्या में 200 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

इस वर्ष दिल्ली पुलिस को एक जनवरी से 30 जून तक 24,000 से अधिक शिकायतें मिलीं, जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि में 7,500 शिकायतें मिली थीं। इस वर्ष ठगी की रकम में भी बढ़ोतरी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपित मेवात क्षेत्र के अधिक हैं। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी होने के पीछे यह भी एक कारण है कि लोग इन मामलों की पुलिस से अधिक शिकायत करने लगे हैं।

दिल्ली पुलिस साइबर अपराध से संबंधित मामलों को लेकर गंभीर है और शिकायतों को लेकर पुलिस गहनता से काम करती है। मामले में पेश है धनंजय मिश्रा की रिपोर्ट :-

साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें

वर्ष———शिकायतें

2022—–7500

2023—–24000

नोट : दोनों वर्षों के आंकड़े एक जनवरी से 30 जून तक के हैं।

 

ठगी की रकम में भी हुई बढ़ोतरी

वर्ष——-ठगी की रकम

2022—–42 करोड़

2023—-168 करोड़

नोट: दोनों वर्षों के आंकड़े एक जनवरी से 30 जून तक के हैं।

 

वर्ष 2022 में साइबर ठगी के मामले

महिलाओं से संबंधित

मामले–सुलझाए–गिरफ्तारी

41–30–33

केवाइसी से संबंधित

मामले–सुलझाए–गिरफ्तारी

77–22–57

साइबर बुलिंग के मामले

मामले–सुलझाए–गिरफ्तारी

88–46–65

क्रेडिट और डेबिड कार्ड से संबंधित

मामले–सुलझाए–गिरफ्तारी

224–100–204

अन्य मामले

मामले–सुलझाए–गिरफ्तारी

156–54–170

 

दिल्ली में दिसंबर 2021 में सभी 15 जिलों में एक-एक साइबर सेल थाना खोला गया।

साइबर अपराध को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में दर्ज किए गए मामलों का विवरण

वर्ष—–मामले—सुलझाए—आरोपित गिरफ्तार—लंबित मामले

2020-169–79——–304———–90

2021-156–98——–341———–58

2022-202–80——–302———–122

 

-वर्ष 2021 में क्रिप्टो करेंसी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बैंक में जमा 41.6 करोड़ रुपये फ्रिज किए गए।

-वर्ष 2021 में ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बैंक में जमा 1.4 करोड़ रुपये पुलिस ने फ्रिज किए और 84 हजार रुपये नकद बरामद किए।

वर्ष 2022 में स्पेशल सेल में दर्ज किए गए मामलों का विवरण…

मामले——————————-दर्ज केस———–सुलझाए————गिरफ्तारी

क्रिप्टो करेंसी—————————7——————4——————-8

ठगी————————————81—————-41—————–205

उगाही———————————-5——————1——————-4

फर्जी वेबसाइट और ईमेल————-21—————-08——————-23

लोन एप——————————-10—————–06——————28

महिलाओं और बच्चों से छेड़छाड़——-12—————08—————–19

सेक्सटार्शन—————————–4——————-1—————–3

अन्य————————————10——————5——————5

 

वर्ष 2022 में ये हुई कार्रवाई

  • वर्ष 2022 में क्रिप्टो करेंसी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के 1.9 क्रिप्टो करेंसी फ्रिज की गई।
  • वर्ष 2022 में ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों से 94 लाख रुपये नगद बरामद किए गए।
  • वर्ष 2022 में फर्जी वेबसाइट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बैंक खतों में जमा 18.7 लाख रुपये फ्रिज किए गए।
  • वर्ष 2022 में महिलाओं और बच्चों से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों से 43.9 लाख रुपये बरामद किए गए।
  • वर्ष 2022 में अन्य मामलों में शामिल आरोपितों के कब्जे से 2.5 लाख रुपये बरामद किए गए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इंटरनेट मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।
  • ऑनलाइन लिंक और इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह के ऑफर और लालच में ना आएं।
  • अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में ना आएं।
  • अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें।
  • फेसबुक, ट्विटर आइडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें।
  • कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें।
  • बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर बैंक खातों से संबंधित जानकारी नहीं मांगते हैं।