Latest News करियर मध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड रिजल्ट तारीख का ऐलान आज संभव, पिछले वर्ष 100 फीसदी थे पास


नई दिल्ली, । MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 तारीख का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10 कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान आज, 22 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। एमपीबीएसई के सूत्रों से प्राप्त विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा एक-दो दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एमपी बोर्ड एपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा की जा सकती है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के औपचारिक ऐलान के बाद परीक्षार्थियों के लिए सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर अपलोड की जाएगी।

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 10 लाख छात्रा-छात्राएं अपना एमपी बोर्ड 10वीं, रिजल्ट 2022 और करीब 8 लाख परीक्षार्थी अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 निर्धारित तारीख पर घोषित होने के बाद राज्य सरकार के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर देख सकेंगे। हालांकि, इसके अतिरिक्त, परीक्षार्थी अपना एमपी बोर्ड एपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेट्स लिंक नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं।