Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

RSS के दशहरा उत्सव में इस बार गायक शंकर महादेवन होंगे मुख्य अतिथि


नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में इस बार का विजयादशमी (दशहरा) उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में गायक और संगीतकार शंकर महादेवन इस साल मुख्य अतिथि होंगे।

मोहन भागवत की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

यह समारोह 24 अक्टूबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में नागपुर में होगा। शंकर महादेवन इस कार्यक्रम में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दे सकते हैं।

पिछले साल संतोष यादव बनी थीं चीफ गेस्ट

पिछले साल आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई महिला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संघ ने पहली बार इस कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को बुलाया था।

बता दें कि आरएसएस अपनी स्थापना के बाद से हर साल नागपुर में दशहरा पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। साल 1925 के बाद से इसमें कोई पुरुष ही मुख्य अतिथि के रूप में आया।

कौन हैं संतोष यादव

संतोष यादव पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की दो बार चढ़ाई की। संतोष ने पहली बार 1992 और दूसरी बार 1993 में एवरेस्ट चोटी फतह की। ऐसा कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। संतोष कांगसुंग की तरफ से माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं।

हरियाणा के रेवाणी जिले में साल 1968 में जन्मी संतोष यादव बहुत ही जज्बे वाली महिला मानी जाती हैं। उनके इलाके में लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन संतोष के परिवार ने उन्हें पढ़ाया। संतोष को आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा गया, जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई महारानी कॉलेज से की।