Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

क्या देवरिया फिर झेलेगा नरसंहार का दर्द, जमीन के टुकड़े बन जाते हैं खूनी रंजिश की वजह


देवरिया। उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला इन दिनों चर्चा में है। चंद मिनटों में हुई छह हत्याओं ने सभी को हिला कर रख दिया। इस नरसंहार की वजह है भूमि विवाद। जिले में इन दिनों भूमि के विवाद सर्वाधिक बढ़े हैं। भूमि के चंद टुकड़ों के लिए आए दिन खून की होली खेली जा रही है। छोटे-छोटे मामलों में लोगों की हत्याएं हो रही हैं।

हर जगहों पर राजस्व व पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। बावजूद इसके कर्मचारियों व अधिकारियों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। भूमि विवाद के पहले मामले थाने के अलावा तहसीलों तक जाते हैं, निस्तारण न होने के बाद उच्चाधिकारी व फिर न्यायालय की चौखट तक पहुंच जाते हैं। शुरूआती दौर में नीचले क्रम के कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतते हैं और फिर मामला बिगड़ जाता है।

भूमि-विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष

हाल के दिनों में कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें भूमि विवाद में लोगों की जान चली गई। ऐसे ही कुछ मामले है जिसने खूनी रंजिश को अंजाम दिया है।

केस संख्या एक

एक अक्टूबर को भूमि विवाद में शहर के पुरवा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो गाड़ियां फूंक दी गई और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में पांच लोग घायल हो गए।

केस संख्या दो

दो अक्टूबर को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा में भूमि विवाद में छह लोगों की हत्याएं हुई। प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू हुई तो परत-दर-परत राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कलई खुलने लगी।

केस संख्या तीन

11 मई 2022 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां में सगे दो भाईयों की गला रेत कर भूमि विवाद में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस विभाग ने कही ये बात

भूमि विवाद में कई घटनाएं हुई। सभी घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश कर रही है। अधिकांश मामलों में आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुके हैं। – डा.राजेश सोनकर एएसपी, देवरिया