एसआई 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) टीपू अंसारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अनुसार जावेद खान ने एसीबी से लिखित शिकायत की थी कि वह एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त है। उनका उच्च न्यायालय की ओर से जमानत के लिए आदेश निर्गत किया गया है। मामले में अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी केस डायरी में मदद करने के लिए 40 हजार रिश्वत मांग रहे हैं। मामले की जांच करने पर एसीबी ने आरोप सही पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने दो सरकारी गवाह की उपस्थिति में टीपू अंसारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
उपचुनाव परिणाम: गोला गोकर्णनाथ, गोपालगंज व आदमपुर सीट पर जीती BJP, अंधेरी पूर्व में शिवसेना का परचम
Post Views: 5 नई दिल्ली, । देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। बिहार की मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार नीलम देवी को जीत मिली है। वहीं गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा के उम्मीदवार […]
Budget 2024: बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात, आवास योजना को लेकर सरकार ने कर दिया ये एलान
Post Views: 13 नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है। Nirmala Sitharaman चुनावी साल होने के चलते अपने अंतरिम बजट में कई लोकलुभावन घोषणाएं कर रही हैं। इस बजट से आम आदमी को भी कई उम्मीदें हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने […]
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद, CWC सदस्यों और AICC महासचिवों ने दिया इस्तीफा
Post Views: 17 नई दिल्ली, । कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। हाल ही में संपन्न हुए अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी […]




