Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलियाः भीषण बाढ़ से हालात गंभीर, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया


सिडनी,। ऑस्ट्रेलिया में पूर्वी तट पर हो रही बारिश और बाढ़ से न्यू साउथ वेल्स, सिडनी के निचले हिस्सों में हालात बेकाबू हो रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स से करीब 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस भीषण बारिश को पिछले 50 वर्षों में सर्वाधिक माना जा रहा है।

लगातार बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी और दक्षिण पूर्व क्वींसलैंड के सभी बांध और नहर ओवर फ्लो हो गए हैं और घरों में पानी घुस रहा है। जनता से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सिडनी रेडियो स्टेशन से जारी संदेश में घर छोड़ने वालों को हरसंभव सहायता और इस मद में फंड जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए कठिन समय है।

बाढ़ से व्यापक क्षेत्र में नुकसान हुआ है जो आस्ट्रेलिया की कुल आबादी 2.5 करोड़ का एक तिहाई है।

न्यू साउथ वेल्स की प्रमुख ग्लेडिस बेरेजिकेलियन ने कहा कि पिछली गर्मियों में अत्यधिक गर्मी और जंगल में लगी आग से बुरी तरह से प्रभावित हुए थे और इस साल भीषण बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप।

करीब 500 रेस्क्यू अभियान में लोगों को कार व अन्य सवारी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं बाढ़ से घिरे एक परिवार को हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया। पश्चिमी सिडनी में बाढ़ से घिरे एक परिवार को नवजात शिशु समेत सुरक्षित बचाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर 1,000 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है, जो इन दिनों के लिए अप्रत्याशित है।

बाढ़ के कारण न्यू साउथ वेल्स से 15 हजार और मध्य उत्तरी तटीय क्षेत्र से तीन हजार लोगों को निकाला गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बाढ़ के कारण नदियों का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इससे 150 स्कूलों को बंद करना पड़ा है।