Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

कंगना के महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को लेकर दिए बयान पर नया घमासान शुरू


  • दरअसल, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू नेताजी को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार होने के कंगना रनौत के इस दावे पर ने अनिता बोस ने कहा है कि गांधीजी ने नेताजी सहित बहुत से लोगों को प्रेरित किया।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इसके साथ ही अभिनेत्री ने गांधीजी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि किसी के सामने दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है, आजादी नहीं।

सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे 
इस पर अनिता बोस ने कहा कि उनके पिता और महात्मा गांधी के रिश्ते बेहद जटिल थे क्योंकि गांधीजी को लगता था कि वह नेताजी को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ मेरे पिताजी गांधी के बड़े प्रशंसक थे।