Latest News मनोरंजन

कंगना रनोट ने खास अंदाज में दी धाकड़ निर्माता सोहेल मक्लई को जन्मदिन की शुभकामनाएं,


नई दिल्ली, । एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर देश के समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के निर्माता सोहेल मक्लई को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है, जिसकी एक झलक को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कंगना रनोट निर्माता सोहेल मक्लई के गाल पर किस कर रही हैं और दूसरी तस्वीर में कंगना उन्हें हग करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, कल रात धाकड़ टीम के साथ मिलकर अच्छा लगा।

एजेंट अग्नि ने किरदार में आएंगी नजर

रजनीश रजी गई घई के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारत की पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में कंगना रनोट और अर्जुन रामपाल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म में कंगना एक एजेंट का भूमिका निभा रही हैं जिसका नाम होगा ‘अग्नि’। वहीं अर्जुन रामपाल रुदवीर नाम के अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन और कंगना के अलावा दिव्या दत्ता भी अहम रोल प्ले कर रही हैं।