Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

 कजाकिस्तान दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी


एस्टाना, । एस्टाना, एएनआइ। केंद्री विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोमवार को मध्य एशियाई देश की अपनी पहली यात्रा पर कजाकिस्तान के एस्टना पहुंचीं। इस दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपने इस दौरे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। मीनाक्षी लेखी की यह मध्य एशियाई देशों की पहली यात्रा है। वह 9 से 14 जून तक किर्गिज गणराज्य और कजाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर अपने दौरे के बारे में बताया। उन्होंने कहा अपने रणनीतिक साझेदार कजाकिस्तान की अपनी पहली यात्रा पहुंचने पर मुझे खुशी हुई। आज मैं कजाकिस्तान के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करूंगी। साथ ही मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर बताया कि वह रविवार को किर्गिज राज्य के बिशकेक में ऐतिहासिक संग्रहालय गईं थी। उनके साथ किर्गिज के सांस्कृतिक मंत्री अजमत झामनकुलोव भी थे। लेखी ने कहा कि किर्गिज का ऐतिहासिक संग्रहालय देखना सुखद रहा। संग्रहालय से पहले लेखी भारत-किर्गिज माउंटेन बायो मेडिकल रिसर्च सेंटर भी गईं थी।