Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

कम नहीं हो रहींं रोहिंग्याओं की मुसीबत, पलायन करने वाले शरणार्थियों से भरी नौका पलटी; 14 शव बरामद


म्यांमार। रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी मलेशिया जाने वाली नौका के पलट जाने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। इस नौका में 90 रोहिंग्या सवार थे। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। यह दुर्घटना खराब मौसम की वजह से हुई। म्यांमार स्थित राखिने के सित्वे से 19 मई को रवाना होने के बाद नौके को रास्ते में कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 14 शवों को बरामद किया गया है लेकिन 50 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। म्यांमार में अब करीब 600,000 रोहिंग्या मुसलमान बचे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस देश में सैन्य शासन का लंबा इतिहास रहा है।