Latest News धर्म/आध्यात्म नयी दिल्ली राष्ट्रीय

करवा चौथ व्रत में आज पूजा के लिए बस मिलेगा इतना समय नोट करें शुभ मुहूर्त


एक नवंबर यानी कल पूरे देश में सुहागन औरतें अपने पतियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद यह व्रत (Karwa Chauth 2023 Live) पूरा होगा। हर शहर में चांद दिखने का समय-समय अलग होता है। जानें आपके शहर में चांद कब निकलेगा।

1 Nov 20233:25:15 PM

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह

करवाचौथ पर नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाओं ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की है। आज अधिकतर महिलाएं लाल वस्त्र में नजर आईं।

1 Nov 20232:42:07 PM

Karwa Chauth Ka chand kab Dikhega: शिमला में कब निकलेगा चांद

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 8 बजकर 8 मिनट पर करवा चौथ (Karwa Chauth Moon Shimla) का चांद निकलेगा।

1 Nov 20232:10:16 PM

Karwa Chauth 2023 Moon Time: कुरुक्षेत्र में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद

Karwa Chauth 2023 Moon Time Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में करवा चौथ का चांद 8 बजकर 12 मिनट पर निकलेगा।

1 Nov 20231:33:38 PM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का चांद न दिखने पर करें ये काम

कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश, धुंध अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है। इसके लिए (Karwa Chauth  Chaand) चांद न दिखने की स्थिति में चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उधर दिशा की ओर मुंह करके उनका ध्यान करते हुए व्रत खोला जा सकता है।

1 Nov 20231:15:09 PM

Karva Chauth Shubh Muhurat: करवा चौथ शुभ मुहूर्त

आज देशभर में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त (Karva Chauth Shubh Muhurat) शाम 5.36 बजे से लेकर शाम 6.54 बजे तक रहेगा। महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा।

1 Nov 202312:51:06 PM

Karwa Chauth Food: व्रत तोड़ते वक्त किन चीजों का नहीं करें सेवन

करवा चौथ में शाम को चांद निकलने के बाद पानी पीकर व्रत खोलने और उसके बाद खाना खाने की परंपरा है। पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहने के बाद शाम को जब खाने का मौका मिलता है, तो महिलाएं तला-भुना, मसालेदार खाना पसंद करती हैं।

जो खाने में तो मजेदार लगते हैं, लेकिन इनसे पाचन खराब होने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। ऐसे में व्रत के बाद डाइजेशन खराब न हो, इसके लिए बिरयानी, कचौड़ी, पूड़ी जैसी तेल वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।

1 Nov 202312:21:29 PM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें साड़ी

 करवा चौथ का व्रत कर रही महिलाएं अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहने। जानें किस राशि की महिलाओं को क्या साड़ी पहननी चाहिए।

 

1 Nov 202311:51:47 AM

Karwa Chauth 2023 Moon Time Punjab: पंजाब में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद?

पंजाब में करवा चौथ (Karwa Chauth chaand in Chandigarh) का चांद 8 बजकर 10 मिनट पर दिखेगा

1 Nov 202311:29:19 AM

Karwa Chauth Pooja: करवा चौथ व्रत में पूजा-अर्चना के लिए क्या है मंत्र?

ॐ शिवायै नमः से पार्वती का, ॐ नमः शिवाय से शिव का, ॐ षण्मुखाय नमः से स्वामी कार्तिकेय का, ॐ गणेशाय नमः से गणेश का तथा ॐ सोमाय नमः से चंद्रमा का पूजन करें।

1 Nov 202311:06:10 AM

Karwa Chauth Pooja Vidhi: करवा चौथ व्रत में पूजा की विधि क्या है?

करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। चंद्रमा, शिव, पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और गौरा की मूर्तियों की पूजा षोडशोपचार विधि से विधिवत करके एक तांबे या मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री, जैसे- सिंदूर, चूडियां शीशा, कंघी, रिबन और रुपया रखकर किसी बड़ी सुहागिन स्त्री या अपनी सास के पांव छूकर उन्हें भेंट करनी चाहिए।

सायं बेला पर पुरोहित से कथा सुनें या पढ़ें व दान-दक्षिणा दें। पूर्ण चंद्रोदय हो जाए तब चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य दें, आरती उतारें और अपने पति का दर्शन करते हुए पूजा करें। करवों में लड्डू का नैवेद्य रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र व एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित कर पूजन समापन करें। इससे पति की उम्र लंबी होती है। तत्पश्चात पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ें।

1 Nov 202310:32:40 AM

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time : आज क्या है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

Moonrise Time Live Today: करवा चौथ में सही मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

आज के शुभ और अशुभ समय

शुभ समय: अभिजित 11:42 – 12:26

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 10:14 AM – 10:58 AM
कंटक 02:39 PM – 03:23 PM
यमघण्ट 07:17 AM – 08:01 AM
राहु काल 01:27 PM – 02:50 PM
कुलिक 10:14 AM – 10:58 AM
कालवेला या अर्द्धयाम 04:07 PM – 04:51 PM
यमगण्ड 06:33 AM – 07:56 AM
गुलिक काल 09:18 AM – 10:41 AM

1 Nov 202310:08:10 AM

Karwa Chauth 2023: सीएम भगवंत मान के लिए पत्नी गुरप्रीत कौर ने रखा करवा चौथ का व्रत

पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नि गुरप्रीत कौर ने आज पति मान के लिए व्रत (Karwa Chauth 2023) रखा है।

1 Nov 20239:41:14 AM

हिमाचल में करवा चौथ पर कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल में करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) के दिन धूप खिली रहेगी। शाम के समय भी मौसम साफ रहेगा। चांद के दीदार में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

1 Nov 20239:18:19 AM

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ पर बन रहा ये खास संयोग

Karwa Chauth 2023 Live: इस बार करवा चौथ पर खास संयोग बन रहा है। बुद्ध, आदित्य, शिव, और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बना है। यह 100 साल के बाद हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महासंयोग पर करवा चौथ के व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए सुख, समृद्धि, और पुण्य का फल देगा।

1 Nov 20239:02:39 AM

Karwa Chauth 2023: क्यों रखा जाता है करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ का व्रत रखने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार करवा नाम की एक स्त्री अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव में रहती थीं। उनके पति बुढ़े और निर्बल थे।

एक दिन नदी के किनारे स्नान के दौरान मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। वह करवा कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगे। पति की पुकार सुन करवा वहां पहुंचीं। करवा के पतिव्रता धर्म का पालन करने से उनके सतीत्व में काफी शक्ति थी।

करवा ने अपने पति के प्राण संकट में देख यमराज से प्रार्थना की। करवा के पतिव्रता होने के कारण यमराज ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और पूछा कि हे देवी आप क्या चाहती हैं।

इस पर करवा ने कहा कि मेरे पति के प्राण उस मगरमच्छ के कारण संकट में पड़े हैं। आप उसे मृत्यु दंड दे दीजिए। इसपर यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु अभी शेष बची है। तब करवा ने कहा कि यदि आपने उस मगरमच्छ को मृत्यु दंड नहीं दिया, तो मैं अपने तपोबल से आपको श्राप दे दूंगी।

उसका साहस देख यमराज भी डर गए और मगरमच्छ को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया। उसी समय से करवा चौथ व्रत प्रचलन में आया।

1 Nov 20238:36:37 AM

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing: हरियाणा में आज कब निकलेगा चांद?

हरियाणा में आज करवा चौथ ( Karwa Chauth 2023 Chaand Timing) का चांद 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।

1 Nov 20238:02:58 AM

Karwa Chauth 2023 Live: पति के लिए निर्जला व्रत करेंगी महिलाएं

उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक आज सभी पतिव्रता महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का व्रत रखेंगी।

31 Oct 202310:57:05 PM

करवा चौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़, देर रात तक महिलाएं लगाती रही मेहंदी

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने तरह-तरह की रंग बिरंगी चूड़ियां, कंगन, साड़ियां और मिट्टी के करवे की खरीदारी की। पिछले कुछ दिनों से करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है लेकिन मंगलवार को बाजारों में पांव रखने की जगह नहीं थी। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं व युवतियों की भारी भीड़ रही। जिसके चलते शहर के बाजारों में सोलह सिंगार को पूरा करने वाली दुकानें भी देर शाम तक खुली रही। देर रात तक मेहंदी लगाने का काम चलता रहा।

31 Oct 20237:57:42 PM

निर्जला उपवास के बाद व्रत खोलेंगी सुहागनें

ये तो आप जानते ही होंगे करवा चौथ के दिन सुहागनें निर्जला उपवास रख पूजा करती हैं। व्रत खोलते समय वह छलनी से चांद को देखने के बाद अपने पति को देखती हैं और उसके बाद पानी पी कर व्रत खोलती हैं।

31 Oct 20234:33:51 PM

Karwa Chauth पर चांद को कैसे दें अर्घ्य?

करवा चौथ का व्रत पूरी परंपराओं के साथ किया जाता है। रात मे चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है। अर्घ्य देते समय कलश में चांदी का सिक्का और अक्षत होना चाहिए।

31 Oct 20234:09:55 PM

Karwa Chauth 2023: 100 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा अद्भुत संयोग

देशभर में कल महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इस करवा चौथ पर 100 साल बाद अद्भुत संयोग (Karwa Chauth Sanyog) 2023 बन रहा है। कल मृगशिरा नक्षत्र, बुधादित्य योग के साथ शिव-परिघ व सर्वार्थ सिद्धि योग का  संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्चराशि वृषभ में विराजमान रहेगें।

31 Oct 20233:29:28 PM

Live Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए बाजारों में पति कर रहे खरीददारी

देशभर में कल सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth  Vrat 2023) का व्रत रखेंगी। इस दिन पति अपनी पत्नियों को उपहार देते हैं।

बाजारों में पुरुष अपनी पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए खरीददारी कर रहे हैं। वे तरह-तरह के उपहार खरीद रहे हैं।

31 Oct 20232:57:18 PM

Karwa Chauth 2023: दुकानों में महिलाओं की भीड़, जमकर हो रही खरीददारी

हरियाणा के रेवाड़ी में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर उत्साह दिखने लगा है।

एक नवंबर बुधवार को करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2023 Moon Time Today) रखा जाएगा। इसको लेकर जिले की महिलाओं में काफी उत्साह है।

वहीं, करवा चौथ को लेकर पूजा-पाठ के सामान और मेहंदी लगाने वालों की दुकान भी सजी हुई हैं। बाजार के विभिन्न दुकानों पर भीड़ रही।

31 Oct 20232:35:22 PM

Karwa Chauth Date: हाथों में मेहंदी लगाकर खुद को सवार रहीं महिलाएं

पूरे देश में करवा चौथ ( Karwa Chauth Date 2023) की धूम मची हुई है। बाजारों में महिलाओं का उत्साह साफ नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में नई रौनक है। महिलाएं मेंहदी लगा रही हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर के बाहर भी महिलाओं की भीड़ है।

31 Oct 20231:51:53 PM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पहने इस रंग के कपड़े

करवा चौथ ( Karwa Chauth Vrat 2023) के दिन सुहागिनों को लाल, गुलाबी, पीला,हरा और महरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली स्त्रियों को लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

इतना ही नहीं पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं अगर शादी का जोड़ा पहनती हैं तो, इसे और उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

31 Oct 20231:01:19 PM

Karwa Chauth Pooja Rules: इन मंत्रों के साथ दें चांद को अर्घ्य

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ पर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का उच्चारण करें।  तौ नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे

31 Oct 202312:34:45 PM

Karwa Chauth Vrat Rule: करवा चौथ पर इन मंत्रों की अराधना के साथ करें पूजा

Karwa Chauth Vrat Rule: काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।

31 Oct 202312:01:41 PM

Karwa Chauth 2023 Live: बाजारों में बढ़ी रौनक, जमकर खरीददारी कर रहीं महिलाएं

हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवा चौथ के लिए महिलाएं जमकर खरीददारी कर रही हैं। मेहंदी काउंटरों व ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ लगी है।

31 Oct 202311:32:03 AM

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर जरुर करें ये काम

वह महिलाएं जो करवा चौथ का व्रत पहली बार रख  रही हैं या वे महिलाएं जो व्रत करती आ रही हैं, उन सभी महिलाओं को करवा चौथ में ये काम जरुर करने चाहिए। सुहागन औरतों को सौलह श्रृंगार और हाथों में मेहंदी जरुर लगाएं।  मेहंदी लगाना सुहागिन महिलाओं के लिए जरूरी माना जाता है।

31 Oct 202311:04:34 AM

Karwa Chauth Pooja: कैसे करें करवा चौथ पर पूजा?

जिस तरह से करवा चौथ बेहद खास है। ठीक इसी तरह से इस पर्व पर पूजा की विधि का भी अपना ही महत्व है। करवाचौथ पूजा का विधि के लिए अठवारी और हलवा बनाएं और पीली गौर बनाएं और उनके साथ गणेश भगवान को बिठाएं।

इसके बाद सुहाग के सामान से गौरी का श्रृंगार करें। करवा में गेहूं, बताशे और मिठाई रखें और करवा पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें। ध्यान लगाकर करवा चौथ की कथा सुनें।

कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। वहीं, रात में चांद निकलने के बाद छलनी से चांद देखें, पूजा करें और चंद्र देवता को जल चढ़ाएं।

31 Oct 202310:38:11 AM

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या करें शामिल

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी का अपना खास महत्व है। सास बहु को सरगी और सुहाग का सामान देती है। जिसका इस्तेमाल करवा चौथ की पूजा के दौरान होता है। सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल किया जाता है। सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं।

31 Oct 202310:12:42 AM

Karwa Chauth Pooja Vidhi: करवा चौथ पर पूजा की थाली में रखें ये सभी सामान

करवा चौथ का पर्व पतिव्रता स्त्रियों के लिए बेहद खास है। व्रत के लिए पूजा के समय खास चीजों का ध्यान रखना जरुरी है। पूजा की थाली में पानी, थाली, मिट्टी का दीपक, चांदी का कटोरा, गंगाजल, मिठाई, चांदी की थाली, और चांदी के कलश रखे जाते हैं।

31 Oct 20239:48:58 AM

करवा चौथ पर किस समय रखें व्रत?

सभी सुहागन औरतें करवा चौथ पर सुबह 06:39 बजे से व्रत रखें जो रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय रात 8 बजे के आसपास है।

31 Oct 20239:16:49 AM

करवा चौथ पर पंजाब में कब होगा चंद्रोदय?

पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा।

31 Oct 20238:48:19 AM

करवा चौथ पर हरियाणा में कब दिखेगा चांद?

करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात नौ बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और एक नवंबर को रात नौ बजकर 21 मिनट पर समापन होगा। हरियाणा में एक नवंबर को रात 8:15 बजे पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है।

31 Oct 20238:17:49 AM

इस साल करवा चौथ पर बन रहा अद्भुत संयोग

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार लंबे अर्से के बाद करवाचौथ के व्रत पर शिव योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।

31 Oct 20237:58:43 AM

शिमला में कब दिखेंगा चांद?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।

31 Oct 20237:55:30 AM

Karva Chauth 2023 Shubh Muhurat (करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2023):

करवा चौथ व्रत: सुबह 6:36 से रात 8: 26 बजे तक है।
करवा चौथ पूजा: शाम 5: 36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 1 नंवबर रात 8:05 बजे