Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सिद्धारमैया ने विधानसभा तक निकाली तांगा यात्रा


  • बेंगलुरू, : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा शासित कर्नाटक राज्य में फिर कुछ अलग तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है। इस बार कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार तांगा पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी बेंगलुरु में विधान सौध (कन्नड) तक की तांगा यात्रा शामिल हुए। जिसमें उन्होंने महंगाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के स्टीकर हाथों में लिए हुए थे।

कांग्रेस की विधानसभा तक की तांगा यात्रा में एक महिला तांगे पर अपने हाथों में “मोदी स्टोप लूटिंग इंडियंस” (यानी मोदी भारतीयों को लूटना बंद करें) लिखा स्टीकर पकड़े हुए थी। कांग्रेसियों ने इसी तरह कुछ दिनों पहले भी पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन किया था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार इसी महीने महंगाई के खिलाफ मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, बेंगलुरु में पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया एवं अन्य नेताओं ने भी बैलगाड़ी में सवार होकर विरोध जताया।