Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे: अरुण सिंह


  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि साफ किया है कि बीएस येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है।

अगर किसी विधायक के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं जा रहा हूं उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक तौर पर किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जो लोग दिए हैं उनसे जरूर बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बदल जाने के सवाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम बहुत अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत ठीक से काम कर रहे हैं। किसी बदलाव का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक प्रश्न हैं। ऐसा कुछ नहीं है।