News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

कल्पना सोरेन संभालेंगी गद्दी? विधायकों संग बैठक खत्म, कुछ ही देर में हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस


रांची। जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद सियासी हलचल बढ़ी हुई है।

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह सरकार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। जनता ने इसे पांच वर्ष के लिए चुना है। भाजपा इस सरकार को डिस्टर्ब करने की लगातार प्रयास कर रही है। हम उसके साजिश को नाकाम करेंगे।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार को अपदस्थ नहीं किया जा सकता है। हमलोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। यह सरकार चलती रहेगी।

हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बापू वाटिका पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी तथा कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

 

इन सबके बीच मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों के साथ बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

 

 

रांची में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन व ईडी कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है। इन सियासी अटकलों के बीच हेमंत सोरेन भी दिल्ली से रांची पहुंच चुके हैं।

 

इन सबके बीच हेमंत सरकार ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई थी। रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक पहुंच गए हैं।