अलीगढ़

कल्याण शासन में हुई सनातन आस्था मजबूतःसीएम


अलीगढ़ के स्टेडियम के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से की वार्ता

अलीगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की राजनीति को जो कभी जाति के नाम पर, क्षेत्रवाद और मजहब के नाम पर माफिया और अपराधियों द्वारा जकड़ ली थी। यूपी की राजनीति आकंत भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। उन्होंने कहा कि कभी सेकुलरिज्म के नाम पर, भारत की सनातन आस्था के नाम पर, सत्ताधारी दलों ने एकमात्र एजेंडा बना लिया था। कल्याण सिंह जी को अवसर मिला तो शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए उन्होंने सनातन आस्था को मजबूती के साथ पेश की। उनको यह कहने में जरा भी हिचक नहीं हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लिए वह सत्ता को एक बार नहीं बार-बार ठोकर मार सकते हैं। 6 दिसंबर को विवादित ढाँचा गिरने के बाद 16-17 माह के कार्यकाल में समाज के प्रति एक तबके के लिए जो योजना लागू कीं उन्हें आज भी याद किया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होंने कार्यक्रम बनाएं, योजनाएं बनाईं और भयमुत्तफ दंगा मुत्तफ परिकल्पना को साकार किया।
जनपद का सौभाग्य है, आज अलीगढ़ की जनता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है कि उनके बीच में भारत माता का सपूत जिसने पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं पवित्रता के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाया। कल्याण सिंह जी प्रखर राष्ट्र भक्त, आस्थावान राम भक्त के रूप में जाने जाते थे। जनपद का हर छोटी बड़ी उम्र का व्यक्ति अपने लोकप्रिय, जनप्रिय दिवंगत नेता को श्ऱद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी आज हमारे बीच में नहीं है। आज उनका पार्थिव शरीर उनकी कर्मभूमि एवं जन्मभूमि रही अलीगढ़ में आया है। उनके समर्थकों अनुयायियों का अपने दिवंगत नेता के प्रति 6 दशकों से जो लगाव है उसका एक दर्शन यहां पर हम सभी को देखने को मिल रहा है। जनपद में कल्याण सिंह का लगभग 9 दशक का संबंध रहा है । सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनपद अलीगढ़ में लगभग 7 दशक व्यतीत किये।