News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

कसारी-मसारी में दफनाया जाएगा अतीक-अशरफ का शव, हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारियां पूरी


  1. उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

Atiq Ahmed shot dead Live Update in Hindi Read Here:- 

  • 05:53 PM, 16 Apr 2023

    हत्या के आरोपियों को पेश करने की तैयारी

    माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, अरुण कुमार मौर्य और शनि को रिमांड कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। कोर्ट के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से पुलिस तीनों को रिमांड पर मांग सकती है।

  • 05:09 PM, 16 Apr 2023

    अतीक व अशरफ का हो रहा पोस्टमार्टम

    माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पहले मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में दोनों के शव का एक्स-रे करवाया गया। इसके बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अतीक-अशरफ को छह से ज्यादा गोलियां लगी हैं।

  • 02:52 PM, 16 Apr 2023

    फैक्ट्री में चौकीदार था अरुण मौर्य

    अतीक हत्याकांड के मुख्य आरोपित में शामिल अरुण मौर्य अपने बाबा के पास पानीपत में ज्यादातर रहता था। वह विकास नगर की किसी फैक्ट्री में चौकीदार हैं। फैक्ट्री का नाम पता नहीं है।

  • 02:50 PM, 16 Apr 2023

    कसारी मसारी में अतीक-अशरफ की कब्र तैयार

     कसारी मसारी में अतीक-अशरफ की कब्र तैयार

     

  • 02:24 PM, 16 Apr 2023

    गाजियाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

     गाजियाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

  • 01:57 PM, 16 Apr 2023

    क़ानून-व्यवस्था की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में अच्छी है- जीतन राम मांझी

    क़ानून-व्यवस्था की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में क़ानून-व्यवस्था अच्छी है- जीतन राम मांझी

  • 01:22 PM, 16 Apr 2023

    हत्या करने वालों से जारी है पूछताछ

    हत्या करने वालों से जारी है पूछताछ

    माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, अरुण कुमार मौर्य और सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय पर उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। न ही अतीक व अशरफ की हत्या का ठोस कराया बताया है। सिर्फ इतना बताया है कि ये लोगों की हत्या कराने के साथ जमीनों पर कब्जा करते थे, इसलिए मार दिया। पुलिस तीनों को रविवार को ही कोर्ट में पेश कर सकती है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।

  • 01:08 PM, 16 Apr 2023

    लखनऊ में सीएम आवास पर चल रही हाईलेवल मीटिंग

    प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्‍या के बाद आज सीएम योगी सुबह से अध‍िकार‍ियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सीएम आवास पर डीजीपी के साथ प्रमुख सचिव गृह व अन्‍य अध‍िकारी भी मौजूद हैं।

  • 12:03 PM, 16 Apr 2023

    पांच डाक्‍टरों का पैनल करेगा अतीक और अशरफ का पोस्‍टमार्ट, होगी वीड‍ियोग्राफी

    अतीक और अशरफ का पोस्‍टमार्टम पांच डाक्‍टरों का पैनल करेगा। पोस्‍टमार्टम प्रक्र‍िया की पूरी वीड‍ियो ग्राफी भी कराई जाएगी। सुरक्षा के ल‍िहाज से जहां पोस्‍टमार्टम हो रहा है वहां काफी संख्‍या में फोर्स तैनात क‍िया गया है।

  • 12:00 PM, 16 Apr 2023

    कानपुर पुलिस की अपील सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक समाचार, संवेदनशील पोस्ट न करें

    कानपुर पुलिस ने अपील करते हुए कहा, कि किसी भी ग्रुप में या किसी भी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या संवेदनशील पोस्ट न करें और न ही ऐसा करने वालों का समर्थन या फॉरवर्ड करें अन्यथा इसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • 11:21 AM, 16 Apr 2023

    प्रयागराज भेजे जा रहे 5 आईपीएस अधिकारी, डीजीपी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

    अतीक-अशरफ की हत्‍या के बाद प्रयागराज में कानून व्यवस्था की स्थिति की निगरानी के लिए डीजीपी मुख्यालय द्वारा पांच आईपीएस अधिकारियों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले अंतिम जानकारी के लिए सीएम के 5 कालिदास आवास पहुंचे हैं।

  • 11:08 AM, 16 Apr 2023

    अतीक के कात‍िल लवलेश के घर पर तैनात की गई फोर्स

    लवलेश तिवारी के घर की सुरक्षा के ल‍िए फोर्स पहुंचा है। अफसरों ने आते ही घर वालों को सचेत किया और दरवाजा बंद कर के अंदर रहने को कहा गया है। अब मीडिया को भी बाहर निकाल दिया गया है।

  • 11:01 AM, 16 Apr 2023

    लवलेश तिवारी के घर पहुंचे सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह

    लवलेश तिवारी के घर पहुंचे सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह

    सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह लवलेश तिवारी के घर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया लवलेश पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें एक चिल्ला, दो बांदा में जबकि चौथे की जानकारी ली जा रही है।

  • 10:48 AM, 16 Apr 2023

    पैतृक कब्रिस्तान में खोदी जा रही अतीक, अशरफ की कब्रें बेटे असद को कल यहां दफनाया गया

    प्रयागराज के चकिया इलाके में अतीक अहमद और अशरफ की कब्रें उनके पैतृक कसारी मसारी कब्रिस्तान में खोदी जा रही हैं। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतीक के बेटे असद को कल यहां दफनाया गया था। अतीक के माता और पिता की कब्रें भी यहां मौजूद हैं।

  • 10:47 AM, 16 Apr 2023

    शूटर अरुण मौर्य के कासगंज स्थित आवास पर पहुंची यूपी पुलिस

    उत्तर प्रदेश पुलिस कासगंज में एक शूटर अरुण मौर्य के आवास पर पहुंची है।

  • 09:46 AM, 16 Apr 2023

    अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के सलाहकार सीएम आवास पर पहुंचे, देंगे पूरे मामले का अपडेट

    अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद व मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार सीएम योगी के आवास पहुंचकर उन्हें मामले की जानकारी देंगे।

  • 09:44 AM, 16 Apr 2023

    अतीक की हत्या पर राजनीति तेज, मायावती ने कहा- सुप्रीम कोर्ट स्वयं संज्ञान लेकर करे कार्रवाई

    मायावती ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा है कि गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल जघन्य हत्याकाण्ड की तरह ही, यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।

  • 07:26 AM, 16 Apr 2023

    अतीक अहमद की हत्या के बाद सीताराम येचुरी ने “मुठभेड़ों, बुलडोजर राजनीति” पर साधा निशाना

    अतीक अहमद की हत्या के बाद सीताराम येचुरी ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि, यूपी में बीजेपी योगी सरकार में जंगलराज
    इसकी यूएसपी है: मुठभेड़ हत्याएं, बुलडोजर राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देना।
    कानून का शासन लागू करना; अपराधियों को पकड़ें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें

  • 07:01 AM, 16 Apr 2023

    ‘नहीं ले गए तो नहीं गए’: गोली लगने से पहले बेटे को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द

    माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से कुछ क्षण पहले, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी दोनों अपराधी मेडिकल के लिए ले जाते समय मीडिया से बात कर रहे थे और उनकी हत्या कैमरे में कैद हो गई।

  • 07:01 AM, 16 Apr 2023

    यूपी: जहां हुई अतीक और अशरफ की हत्‍या वहां डीएम और पुलिस कमिश्नर के काफिले ने की गश्‍त

    डीएम और पुलिस कमिश्नर के काफिले ने उस इलाके में गश्त की जहां कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी।

  • 06:21 AM, 16 Apr 2023

    अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अधिकारियों के सतर्कता बरतने के निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: उ.प्र. मुख्यमंत्री कार्यालय

  • 06:06 AM, 16 Apr 2023

    पुलिस ने रात भर जिलों में किया फ्लैग मार्च

    अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों में पुलिस ने रात में फ्लैग मार्च किया।

  • 05:10 AM, 16 Apr 2023

    प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू

    प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है।

  • 02:27 AM, 16 Apr 2023

    CM योगी ने जनता से की अपील

    सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • 02:27 AM, 16 Apr 2023

    CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें।

  • 02:04 AM, 16 Apr 2023

    प्रमुख सचिव गृह प्रयागराज रवाना

    विशेष विमान से डीजीपी आर के विश्वकर्मा, स्पेशल डीजी क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद प्रयागराज रवाना

  • 01:59 AM, 16 Apr 2023

    अयोध्या में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

    अयोध्या में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

  • 01:46 AM, 16 Apr 2023

    मऊ में पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है।

    प्रयागराज में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद मऊ में पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है।

  • 01:45 AM, 16 Apr 2023

    कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट

    कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट

  • 01:45 AM, 16 Apr 2023

    चंद्रशेखर आजाद ने किया ट्वीट

    चंद्रशेखर आजाद ने किया ट्वीट

    /

  • 01:41 AM, 16 Apr 2023

    मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी

    मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी, 45 मिनट से सीएम आवास पर चल रही बैठक

  • 01:18 AM, 16 Apr 2023

    यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

    यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, तत्काल ड्यूटी पर पहुंचने के दिए गए निर्देश।

  • 01:07 AM, 16 Apr 2023

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए: अतीक अहमद अशरफ की हत्या पर कांग्रेस

  • 01:05 AM, 16 Apr 2023

    लखनऊ के हुसैनाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

  • 12:50 AM, 16 Apr 2023

    अतीक के वकील की प्रतिक्रिया

    माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना मेरे सामने हुई है। अतीक व अशरफ मेडिकल चेकअप के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय लाए गए थे। पुलिस की गाड़ी से उतरकर 10 कदम चलते थे तभी उनके ऊपर हमला कर दिया गया। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। उन्होंने पास से गोली मारी है।

  • 12:48 AM, 16 Apr 2023

    CM योगी ने लिया एक्शन

    Cm Yogi ने हाई लेवल बैठक के बाद 17 पुलिस वालो कों ससपेंड किया गया। ये कर्मी अतीक की सुरक्षा में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया।

  • 12:36 AM, 16 Apr 2023

    अतीक अहमद की हत्या पर यूपी सरकार के मंत्री का बयान

  • 12:35 AM, 16 Apr 2023

    फतेहपुर में भी अलर्ट

     फतेहपुर : माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद जिले को रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगह पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है।

  • 12:25 AM, 16 Apr 2023

    CM योगी ने हत्या की न्यायिक जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए है ।

  • 12:20 AM, 16 Apr 2023

    अतीक के इलाके चकिया में पसरा सन्नाटा

    अतीक के इलाके चकिया में पसरा सन्नाटा

    चकिया में पसरा सन्नाटा

  • 12:19 AM, 16 Apr 2023

    कई जगहों पर तोड़-फोड़ की भी जानकारी

    कई जगहों पर तोड़-फोड़ की भी जानकारी

    कई जगहों पर तोड़-फोड़ की भी जानकारी

  • 12:19 AM, 16 Apr 2023

    प्रयागराज के अखियां में हुई पत्थरबाजी

    प्रयागराज के अखियां में हुई पत्थरबाजी

    प्रयागराज के अखियां में हुई पत्थरबाजी

  • 12:15 AM, 16 Apr 2023

    SRN अस्पताल लाया जा रहा है दोनों का शव, जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम

    SRN अस्पताल लाया जा रहा है दोनों का शव, जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम

    एसआरएन अस्पताल दोनों की डेड बॉडी लाई जा रही है। हत्याकांड के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 12:13 AM, 16 Apr 2023

    उन्नाव में भी हाई अलर्ट

    प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या के बाद उन्नाव में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है, पुलिस हरकत में आ गई। मुस्लिम बाहुल्य व मिश्रित आबादी में पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू की है।

  • 12:08 AM, 16 Apr 2023

    बांदा जनपद में अलर्ट

    अतीक व अशरफ की हत्या के बाद बांदा जनपद में अलर्ट घोषित। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विशेष जगहों पर खास चौकसी बरती जा रही है। पूरे जिले में पुलिस पुलिस कर्मियों को सक्रिय किया गया है।

  • 12:08 AM, 16 Apr 2023

    एसआरएन अस्पताल दोनों की डेड बॉडी लाई जा रही

    एसआरएन अस्पताल दोनों की डेड बॉडी लाई जा रही

  • 11:59 PM, 15 Apr 2023

    पत्रकार और सिपाही भी घायल

    लखनऊ: ANI के पत्रकार को भी चोटें आई हैं,मान सिंह नाम के सिपाही को भी गोली लगी है -सीपी प्रयाग

  • 11:54 PM, 15 Apr 2023

    वाहनों की चेकिंग

    वाहनों की चेकिंग

    यूपी में अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए।

  • 11:53 PM, 15 Apr 2023

    उमेश पाल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

    Atiq Ahmed shot dead: उमेश पाल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • 11:52 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Ahmed Shot Dead: हत्या के बाद पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च

    Atiq Ahmed Shot Dead:   प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या को लेकर जिले में अलर्ट हो गया है। जिले की पुलिस सड़कों पर उतर कर पैदल गस्त कर रही है। तिर्वा में पुलिस ने पूरी फोर्स के साथ ठठिया चौराहा से गांधी चौराहा तक फ्लैग मार्च किया।

  • 11:48 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Ahmed Shot Dead Live: इन्हीं तीनों ने मारी गोली

    Atiq Ahmed Shot Dead Live: इन्हीं तीनों ने मारी गोली

    1- लवलेश तिवारी
    2-अरुण मौर्या
    3- सनी नामक युवक गिरफ्तार

  • 11:47 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Ahmed Shot Dead

    घटनास्थल पर दोनों ज्वाइंट सीपी भी मौजूद-

  • 11:44 PM, 15 Apr 2023

    CM योगी को ब्रीफ कर रहे हैं स्पेशल डीजी LO प्रशांत कुमार

    स्पेशल डीजी LO प्रशांत कुमार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर ..घटना की दे रहे है जानकारी….

  • 11:36 PM, 15 Apr 2023

    हत्याकांड के बाद महिला ने जताई नाराजगी

    अतीक और अशरफ के हत्याकांड के बाद एक महिला भी मौके पर नजर आई, जो चिल्लाकर आरोप लगा रही थी कि इस मर्डर को प्लानिंग के साथ करवाया गया है। मीडिया ने जब उनसे उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने खुद को माफिया का पड़ोसी बताया। हालांकि महिला कौन है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

  • 11:34 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Ahmed Shot Dead: बैरिकैड लगाए गए

    Atiq Ahmed Shot Dead: बैरिकैड लगाए गए

    Atiq Ahmed Shot Dead: नखास कोहना थाना शाहगंज के पास से काल्विन अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दिए पुलिस ने और किसी को अस्पताल की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है।

  • 11:26 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Shot Dead: अतीक हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

  • 11:21 PM, 15 Apr 2023

    Atiq Ahmed Shot Dead: शहर के पुराने इलाके में तनाव

    Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद प्रयागराज के पुराने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको देखते हुएआरएएफ को तैनात किया गया है।

  • 11:15 PM, 15 Apr 2023

    सुरक्षा में चूक

    दर्जनों सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए अतीक और अशरफ जब मारी गई थी गोली

  • 11:05 PM, 15 Apr 2023

    अस्पताल में पहले से मौजूद थे हत्यारे

    अस्पताल में पहले से मौजूद थे हत्यारे

  • 11:00 PM, 15 Apr 2023

    तीन हमलावरों को प‍कड़ा गया

    अतीक अहमद को पीछे से गोली मारी गई है। करीब दस राउंड फायरिंग की गई। सिपाही भी घायल। तीन हमलावर को प‍कड़ा गया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया।