Latest News खेल

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा हुए आउट


: आईपीएल 2023 का आज 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच लीग में जीत का खाता खोल चुकी मुंबई इंडियंस और पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के होथों हार का स्वाद चख चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है।

मुंबई की ओर से इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह सूर्या कर रहे हैं। वहीं, मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि आज मुंबई इंडियंस की ओर से अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

केकेआर का पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। पांच गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हुए। छठे ओवर में पीयूष चावना ने रहमानउल्लाह गुरबाज को कैच आउट कर दिया। गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।

वहीं, केकेआर को तीसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा। राणा ने 10 गेंदों में 5 रन बनाए।

केकेआर को चौथा झटका शार्दुल ठाकुर के रूप में लगा। वो 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।

वेंकटेश अय्यर ने आज शकतीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके लगाए।

इस शानदार पारी के बदौलत केकेआर ने मुंबई को 186 रनों का लक्ष्य दिया।

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन सलामी बल्लेबाजी करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार शुरुआत की। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की।

पांचवे ओवर में सुयश शर्मा ने रोहित को पवेलियन भेज दिया। रोहित 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उमेश यादव ने एक शानदार कैच लिया।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11

मुंबई

कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन

कोलकाता

वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती

  • 06:12 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: 6 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर- 72/1

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने वरुण चक्रवर्ती आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने।

  • 06:05 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

    पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने सुयश शर्मा आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए।

  • 06:00 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: किशन ने कर दी नारायण की धुलाई

    चौथे ओवर में गेंदबाजी करने सुनील नारायण आए। पहली ही गेंद पर बैकफुट पर आकर रोहित ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर किशन ने ऑन साइड की ओर एक लंबा छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर किशन ने लॉन्ग ऑन की ओर एक और छक्का लगा दिया। अंतिम गेंद पर एक और चौका आया। इस ओवर में 27 रन बने।

  • 05:56 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: जबरदस्त लय में दिख रहे रोहित-किशन

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ दिया। वहीं. चौथी गेंद पर किशन ने चौका और पांचवी गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया।

  • 05:51 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: किशन ने की तूफानी शुरुआत

    दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए। तीसरी गेंद पर किशन ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर उन्होंने एक और चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर किशन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 16 रन आए।

  • 05:44 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई की शांत शुरुआत

    मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और इशान किशन आए। वहीं, गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। पहली गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट होने से बाल-बाल बचे। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

  • 05:25 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई को मिला 186 रनों का लक्ष्य

    अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। तीसरी गेंद पर रसल ने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर रसल ने एक कड़क चौका लगा दिया। आखिरी ओवर में 10 रन बने।

  • 05:16 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा छठा झटका, रिंकू सिंह आउट।

    19वें ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रसल ने छक्का जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। पांचवी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। रिंकू ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए।

  • 05:09 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पांचवा झटका

    18वें ओवर में गेंदबाज करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकी अय्यर 104 रन  बनाकर आउट हुए।

  • 05:07 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा शतक

    17वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया।  15 साल के बाद किसी केकेआर के खिलाड़ी ने शतक लगाया है। इससे पहले ब्रैंडन मक्कलम ने आखिरी बार शतक मारा था।

  • 05:02 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 146/4

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने पीयूष चावला आए। दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने एक शानदार चौका जड़ दिया। इस ओवर में 6 रन बने।

  • 04:50 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: 14 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 135/4

    14वें ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने शॉट गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने।

  • 04:44 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका, शार्दुल ठाकुर आउट

    13वें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर शार्दुल ठाकुर कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली।

  • 04:39 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: 12 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 117/3

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया।

  • 04:34 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर ने छुआ 100 का आंकड़ा

    11वें ओवर में गेंदबाजी करने रायली मेरेडिथ आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने लंबा छक्का लगा दिया। वहीं, चौथी गेंद पर पुल शॉट पर छक्का मार दिया। इस ओवर में 14 रन बने।

  • 04:20 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका, नितीश राणा आउट

    9वें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। पहली गेंद पर नितीश राणा कैच आउट हो गए। राणा ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए। वहीं, इस ओवर में वैकी अय्यर ने अर्धशतक जड़ दिया।

  • 04:14 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: सात ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 68/2

    सातवें ओवर में गेंदबाजी करने ऋतिक शौकीन आए। इस ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर वैंकी ने दो चौके जड़ दिए।  इस ओवर में 11 रन बने।

  • 04:07 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: पीयूष चावला ने दिया केकेआर को दूसरा झटका

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर पीयूष चावला आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर पीयूष ने रहमानउल्लाह गुरबाज को कैच आउट कर दिया। गुरबाज ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए।

  • 04:03 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 55/1

    पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने डुआन यानसन आए।  वैंकी ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर वैंकी ने ऑफ साइड की ओर एक और छक्का लगा दिया।

  • 03:57 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: वेंकटेश अय्यर ने बढ़ाई रनों की गति

    चौथी ओवर में गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकी ने शॉट बॉल पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद चार रनों के लिए सीना रेखा पार कर गई। इस ओवर में 14 रन बने

  • 03:48 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: तीन ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर- 25/1

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर आए। तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया।

  • 03:40 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। चौथी गेंद पर वाइड के रूप में पांच रन आए। इस गेंद को विकेटकीपर भी पकड़ने में नाकामयाब रहे। पांचवी गेंद पर  जगदीशन कैच आउट हो गए। पांच गेंद खेलकर बिना खाता खोले जगदीशन आउट हुए।

  • 03:34 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: अर्जुन ने डाला आईपीएल का अपना पहला ओवर

    पहले ओवर में गेंदबाजी करने अर्जुन तेंदुलकर आए। वहीं, केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने रहमानउल्लाह गुरबाज और नारायण जगदीशन आए। पहले ओवर में 5 रन बने।

  • 03:17 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11

    कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती

  • 03:16 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई की प्लेइंग 11

    मुंबई: कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन

  • 03:14 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: अर्जुन तेंदुलकर को मिला मौका

    आज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले हैं। पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर।

  • 03:03 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

    मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, पिच काफ़ी बढ़िया दिख रहा है। हम यहां चेज़ करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में आज एक बदलाव किया गया गया है।

  • 12:23 PM, 16 Apr 2023

    MI vs KKR Live Score: मुंबई में MI को मिलेगा KKR से चुनौती

    नमस्कार! स्वागत है आप सभी का  मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के लाइव ब्लॉग में। दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।