Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान समाप्त, सोनिया गांधी ने अंतिम दिन किया नामांकन


नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की डिजिटल सदस्यता ली। इसके साथ ही कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। इस अभियान के दौरान 2.6 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जोड़े गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ली थी। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को शुरू हुआ था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी डिजिटल सदस्यता लेने वाले पार्टी के पहले नेता थे।

 

युवाओं ने दिखाई सदस्यता अभियान में रुचि

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान में लोगों, खासकर युवाओं ने बहुत रुचि दिखाई है। इस अभियान के दौरान जो 2.6 करोड़ नए सदस्य कांग्रेस से जुड़े हैं, वे सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ से हैं। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जिन्हें कांग्रेस सदस्यता ऐप नामक एक मोबाइल फोन ऐप का इस्तेमाल करके नामित नामांकनकर्ता द्वारा पार्टी में नामांकित किया गया है।