Latest News नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली हार तो TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने दी डाली ये नसीहत


कोलकाता। कांग्रेस को राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। तीनों राज्य में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर ली है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है।

सभी एकजुट हों और भाजपा से लड़ें: अभिषेक बनर्जी

सोमवार को टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा,”कांग्रेस पार्टी पर टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कहते हैं, “मैं विश्वास करने या विश्वास करना बंद करने वाला कोई नहीं हूं। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता लेती है। अगर कांग्रेस चाहती है कि सभी एकजुट हों और भाजपा से लड़ें, तो मैं ऐसा करूंगा।”

अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने आगे कहा,”मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ज्यादा समय नहीं है। सभी को एक साथ लाने का प्रयास शुरू हो गया है। यदि आप चाहते हैं कि सभी एक साथ लड़ें, तो यह आपके कार्य और व्यवहार में यह दिखना होना चाहिए, आपके शब्दों में नहीं।”

भाजपा को चुनौती देने के लिए बना आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन बनाया। कांग्रेस इस गठबंधन की अगुआई कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में पीएम पद का चेहरा अभी तक विपक्षी गठबंधन ने उजागर नहीं किया है। 6 दिसंबर को दिल्ली में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की मीटिंग होने वाली है।