Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने किया शक्ति प्रदर्शन,


लखनऊ, : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की 15वीं पुण्यतिथि पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया। पूर्व सीएम मायावती ने महरौली में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर और पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।’ मायावती ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी और सपा सरकार में काफी ज्यादा दुखी रही है। जनता सत्ता परिवर्तन करने के लिए काफी हद तक अपना मन बना चुकी है।

मायावती ने जनता को संबोधित करते हुए कहा,

बीजेपी, एसपी, कांग्रेस और आप वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं। कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा।