Latest News मनोरंजन

नेहा धूपिया ने शेयर की Extended Family Photo, दूसरी बार बनने जा रही हैं मां


  1. नई दिल्ली। बॉलिवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की है। नेहा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर को भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि नेहा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर किसी की बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। जिसमें नेहा धूपिया, पति अंगद बेदी और उनकी बेटी मेहेर के साथ नेहा का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है। मेहेर को अंगद ने अपनी गोद में ले रखा है, और नेहा के बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। इसी के साथ उनकी बेटी मेहेर भी झुक कर अपनी मम्मा के बेबी बंप को टच करने की कोशिश कर रही हैं। इस मोमेंट के लिए तीनो ने ही ब्लैक कलर के कपड़े को चूज़ किया । इस खूबसूरत फोटो को पोस्ट करने के साथ ही नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा है- ‘दो दिन लग गए हमें इस तस्वीर के लिए कैप्शन डिसाइड करने में, अंत में हमे जो सबसे अच्छा लगा वो था…शुक्रिया भगवान ‘