Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय लखनऊ

काबुल में गुरुद्वारे पर हमला करने वाले सभी आतंकी ढेर, बम विस्फोट में दो लोगों की गई जान


काबुल,। काबुल में करता परवान गुरुद्वारे पर आज एक आतंकी हमला हुआ है।आतंकियों ने वहां दो बम विस्फोट किए और उसके बाद लोगों को बंधक बना लिया था। आतंकियों ने गुरुद्वारे में लगातार गोलिबारी भी की। टोलो न्यूज के अनुसार आतंकवादियों ने प्रवेश द्वार के पास एक बम विस्फोट किया और फिर इमारत में धावा बोल दिया। इस हमले में दो की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। इस बीच भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वह घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि हमला 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। हमले के बाद तालिबानी सैनिक लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में 3 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

Terrorist attack on Gurdwara in Kabul;

  • 03:12 PM, 18 Jun 2022

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी निंदा की

    अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब पर हमले की खबर के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ।

  • 02:23 PM, 18 Jun 2022

    काबुल आतंकी हमले के सभी हमलावर मारे गए

    आंतरिक मंत्रालय ने हमलावरों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी दिए बिना बताया कि सभी हमलावर मारे गए। MoI ने पहले के एक बयान में कहा था कि कई आतंकियों ने सुबह ग्रेनेड का इस्तेमाल कर हमला किया था।

  • 02:14 PM, 18 Jun 2022

    आइएस ने किया था हमला

    अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफाय ताकोर ने कहा कि इस घटना में इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य और एक अफगान हिंदू नागरिक की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए।