News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

कासगंज में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, 19 की मौत


 कासगंज। : यूपी में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया। हादसे में 19 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।

 

दो दर्जन से अधिक ग्रामीण थे सवार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी थे। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने बाहर निकाले शव

हाईवे से गुजरते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद चार शव और बरामद हुए। मृतकों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंची है। अभी और संख्या बढ़ने का अनुमान है। हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया। भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ।

सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है। कई लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं।

डीएम और एसपी मौके पर

तालाब में शवों की खोज के लिए अभियान

ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मौके पर डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक पहुंचे हैं।

तालाब में शवों की खोज के लिए अभियान चलाया है, जाल डालकर लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में एक साथ पहुंचे इतनी संख्या में घायलों के कारण स्ट्रेचर की कमी हो गई।

सीएम योगी ने की घाेषणा

मृतक संख्या 19 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।

अत्यंत दुःखद !

कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है।

राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

मृतकों के परिजनों को…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)