Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

किसानों के सिर फोड़ने का मामला : किसानों ने करनाल में बुलाई महापंचायत, एसडीएम पर कार्रवाई की मांग


  • 29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे किसानों का सर फोड़ने का ऑर्डर देने के खिलाफ पंचायत एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करने की मांग किसानों ने अपना आंदोलन अब तेज कर दिया

करनाल में 29 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे किसानों का सर फोड़ने का ऑर्डर देने वाले करनाल एसडीएम के खिलाफ किसान लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही किसानों ने आज करनाल में महापंचायत बुलाई है। किसानों की मांग है कि एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करें।

कृषि कानूनों के खिलाफ पहले से ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान पुलिस के बर्बर रवैये से भी नाराज है। किसानों ने अपना आंदोलन अब तेज कर दिया है। यूपी के मुजफ्फरनगर में हाल में आयोजित हुई किसान महापंचायत के बाद आज किसान संगठनों ने करनाल में महापंचायत का ऐलान किया है।

अपनी मांगों के बारे में कोई जवाब नहीं मिलने के बाद नाराज किसान संगठनों ने करनाल स्थित मिनी सचिवालय घेरने का एलान किया हुआ है। किसानों की महापंचायत को देखते हुए स्थानिय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। करनाल और उसके चार पड़ोसी जिलों कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में भी इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

29 अगस्त को करनाल में पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने पूरे हरियाणा में कई सड़कों को बंद कर प्रदर्शन किया था। 29 अगस्त को करनाल में एक टोल नाके पर प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठीचार्ज किया था।

लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोटें भी आईं। इसके साथ ही पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया था। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की खबर फैलते ही पूरे हरियाणा में जगह-जगह किसानों ने सड़क पर उतरकर हाईवे जाम करना शुरू कर दिया था।