वाराणसी सोनभद्र

किसान सीएम आवासका करेंगे घेराव


धान खरीद न होनेसे आक्रोश, प्रदर्शन

राबट्र्सगंज(सोनभद्र)। 23 जनवरी से जिले में धान की खरीद बंद होने के कारण क्रय केन्द्रों पर महीनों से धान बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों ने पूर्वांचल नव निर्माण मंच के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद में व्यापक पैमाने पर किए गए धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की मांग किया और चेतावनी दिया कि अगर धान खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन कार्यकारी अधिकारी को सौंपा। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष शनि मिश्रा ने संयुक्त रूप से धान खरीद केन्द्रों पर खड़े किसानों का सभी प्रकार का धान शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित कराने की मांग करते धान खरीद में की गई धांधली की जांच उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर जांच कराने जाने की मांग किया। किसानों ने बताया कि महीने भर से धान को ट्रैैक्टर-ट्राली पर लादकर क्रय केन्द्र पर खड़े हैं लेकिन आज तक धान की खरीद नहीं हो पायी जो बेहद की दु:ख की बात है। पहले तो बोरे में अभाव में धान खरीद नहीं हो पायी इसके बाद हाईब्रिड धान की खरीद बंद हो गई। बाद में लखनऊ से पोर्टल पर बंद होने की बात बताकर खरीद पूरी तरह से बंद कर दिया गया जिसके कारण किसान चिन्तित हैं और सरकार को दोषपूर्ण धान खरीद नीति से दु:खी भी है। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि जिले में अभी तक सभी किसानों का धान नहीं खरीदा गया जबकि धान खरीद बंद होने से कई किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। सरकार द्वारा किसानों का दोहन किया जा रहा है। किसानों से धान खरीद करने के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों ने अधिकतर धान बिचौलियों के माध्यम से फर्जी किसानों के नाम पर खरीद कागज पर दिखाते हुए खरीद का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर दिया गया है। बताया कि जब खरीद अक्टूबर, नवम्बर में शुरू किया गया तब सोनभद्र के 99 प्रतिशत किसानों का धान तैयार नहीं था उस समय व्यापक रूप से कागजों पर खरीद किया गया है। श्रीकांत त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर केन्द्र पर खड़े सभी किसानों का धान खरीद सुनिश्चित करवाने की मांग करते हुए हाईब्रिड धान की खरीद के लिए आदेश प्रमुख सचिव खाद्य रसद विभाग उत्तर प्रदेश को देने की मांग किया। श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री धान खरीद में व्यापक रूप पर धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शासन स्तर एसआईटी टीम गठित कर उच्चस्तरीय जांच करवाये जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान गिरीश पाण्डेय, मनोज चौबे, श्रीराम सिंह, अवधेश कुमारविनय कुमार, कन्हैया सिंह, राजकुमार, देवधारी सिंह, बनारसी, वंशराज सिंह, शैलेश पटेल, प्रशांत सिंह, सत्यम पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे।