Latest News खेल नयी दिल्ली

कुश्ती में रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को राज्य सभा में दी गई बधाई


  • नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राज्यसभा में शुक्रवार को पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी गई। दहिया ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने दहिया की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि दहिया ने जबरदस्त साहस, कौशल तथा ²ढ़ता का परिचय दिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दहिया पर पूरे देश को गर्व है।

भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
हरिवंश ने दहिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दहिया और कीर्तिमान बनाएंगे तथा देश को गौरवान्वित करेंगे और खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा बनेंगे। गौरतलब है कि दहिया को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक मिला है।