Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कृषि सुधार कानूनों से किसानों को मिली बाजार की स्वतंत्रता: नरेंद्र सिंह तोमर


  • नई दिल्ली। कृषि सुधार कानूनों के जरिये ही किसानों को बाजार की स्वतंत्रता मिली है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने जोर देकर कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार किसानों को हर संभव मदद कर रही है। मांग आधारित और महंगी उपज वाली फसलों की खेती से इस क्षेत्र में युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा। इसके माध्यम से ही अधिक से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

कृषि क्षेत्र में एग्रो केमिकल उद्योग की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता

कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल देते हुए तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रसायन उद्योग की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। कृषि मंत्री तोमर गुरुवार को यहां एग्रो केमिकल कांफ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। एग्रो केमिकल के उपयोग पर उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर किसानों के फायदे के बारे में विचार करने की जरूरत है। हालांकि ‘अति सर्वत्र वर्जयेत’ का सूत्र देते हुए तोमर ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती के साथ रासायनिक प्रयोग वाली खेती के साथ भी समन्वय बनाना जरूरी है।