Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे असम का दौरा,


गुवाहाटी । असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा ने सरकार का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर कहा कि उनकी सरकार अपने किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। राज्‍य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सीएम सरमा ने राज्‍य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि वो गुवाहाटी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे और गुवाहाटी में राष्ट्रीय विदेश विज्ञान विश्वविद्यालय भी शुरू करवाएंगे।

सीएम एचबी सरमा के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्‍द ही दो दिवसीय दौरे पर राज्‍य में आने वाले हैं। उन्‍होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वो 9 और 10 मई को यहां रहेंगे। इस दौरान शाह पूरे राज्‍य का भ्रमण करेंगे और केंद्र की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। सरमा ने बताया कि इसी दौरान स्कूलों, अस्पतालों, स्टेडियमों और विश्वविद्यालयों का काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि हेमंत बिस्‍व सरमा असम के 15वें मुख्‍यमंत्री हैं। भाजपा में आने से पहले वो कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। सरमा की गिनती असम के दमदार नेताओं में होती है। वो लगातार पांच बार यहां की विधानसभा के लिए जीत दर्ज करते रहे हैं। वर्ष 2001 में उन्‍होने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से वो यहीं से लगातार विजयी होते आए हैं। यही वजह है कि इस विधानसभा को विरोधी उनका गढ़ मानते हैं। वाे राज्‍य के लोगों के बीच मामा के नाम से पहचाने जाते हैं।