Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रसार भारती ने अपने विश्वास को रखा कायम


नई दिल्ली, । मीडिया को लेकर चीफ जस्टिस आफ इंडिया एनवी रमणा ने रांची में अहम बयान दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। शनिवार को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमणा ने रांची में एक बयान दिया कि कुछ मीडिया हाउस कंगारू अदालत की तरह काम करती हैं। ये अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। एक बार अंदर झांकने के लिए लोगों को मजबूर भी करता है कि क्या समाचार चलाते हुए आप कहीं लक्ष्मण रेखा को लांघ तो नहीं जाते हैं। क्या मीडिया ट्रायल तो नहीं होता है। उन्होंने मीडिया के सामने इस तरह का प्रश्न खड़ा किया है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इस कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि लेकिन हर किसी ने अपने दर्शकों को ढुंढा और अपना स्थान बनाए रखा। आकाशवाणी या प्रसार भारती ने ना केवल स्थान बनाए रखा बल्कि लोगों में अपने विश्वास को भी कायम रखा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि रेडियो के जमाने में जब समाचार पत्र आए तब लगा कि अब रेडियो का क्या होगा। टेलीविजन आए तो लगा कि समाचार पत्र का क्या होगा। टेलीविजन के बाद इंटरनेट का जमाना आया और अब OTT का तो सबको लगा कि टेलीविजन का क्या होगा।