रांची

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर की पुस्तक का विमोचन


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर की पुस्तक का विमोचन
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक मानवाधिकार एक परिचय की द्वितीय संस्करण का विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को अपने रांची स्थित आवास में किया। डॉ रणधीर कुमार की यह चौथी पुस्तक है, जिसका प्रकाशन संकल्प प्रकाशन ने किया है। अर्जुन मुंडा ने डॉ रणधीर के इस पुस्तक को लेकर बेहद ही हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी। मुंडा ने कहा ऐसे पुस्तक समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती है और लोगों को उनके अधिकारों को लेकर सजग बनाती है। मौके पर डॉ रणधीर ने कहा कि यह पुस्तक मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता, अध्ययनरत विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए बेहद ही उपयोगी है। इस पुस्तक में मानव के मूलभूत अधिकार जैसे मानवधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना अधिकार, निजता का अधिकार, बाल अधिकार, महिला अधिकार और अन्य को बेहद ही बारीकी के साथ संक्षिप्त में विश्लेषण किया गया है , जो बेहद ही सरल भाषा में किया है।