Latest News महाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, 17 सितंबर को अगली सुनवाई


  • नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने नासिक में दर्ज FIR मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 17 सितंबर तक टाल दिया है। नारायण राणे ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ दर्ज तीन FIR को रद्द करने की अपील की है। उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान देने के मामले में उनके खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई थीं। उन्हें मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि रात को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।

वहीं नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे ने आरोप लगाया है कि बंगाल की तरह महाराष्ट्र में भी सरकार के इशारे पर बीजेपी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। नीतेश राणे ने आरोप लगाया है कि लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी नारायण राणे की है लेकिन यहां पर गुंडों की तारीफ कर रहे हैं। महाराष्ट्र में आज के शासन में सिर्फ ठगों की सुरक्षा की जा रही है।