बिजनेस

केंद्र सरकारने की एम.एस.पी. पर 585.42 लाख मीट्रिक टनसे अधिक की धान खरीद


जैतो(रघुनंदन पराशर): देश में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 दौरान धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल केंद शासित राज्यों में 4 मार्च तक 670.44 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 585.42 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की गई थी। इस वर्ष चालू सीजन के दौरान खरीद में 14.52 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस वर्ष हुई कुल धान खरीद में पंजाब ने अकेले ही 202.82 लाख मीट्रिक टन धान एम.एस.पी.पर खरीदा है जो कुल खरीद का 30.25 फीसदी है। पंजाब में नवम्बर माह में धान की सरकारी खरीद एजैंसियों ने पूरी कर ली गई थी।