News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

केजरीवाल का बड़ा ऐलान, साथ ही चन्नी पर साधा तीखा निशाना


मोगा:  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोगा दौरे दौरान लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए है। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनते ही राज्य की 18 साल से ऊपर की महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाला जाएगा। परिवार में जितनी महिलाएं होंगी, प्रत्येक के खाते में हर महीने 1000-1000 रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार में जितनी महिलाएं होंगी, उतने हजार रुपए मिला करेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली बुढ़ापा पैंशन में भी 1000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी सरकार ने यह काम नहीं किए होंगे, जो केजरीवाल सरकार करेगी। जो बच्चियां कालेज नहीं जा पा रही हैं, वे अब कालेज जाएंगी। इस मौके पर केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते चन्नी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में महिलाओं का बसों में सफर फ्री किया गया है, उसी तरह से पंजाब में भी यह सुविधा महिलाओं के शुरू की जाएगी। महिलाएं बसों से कहीं भी फ्री में आ-जा सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि अब महिलाओं को अपने पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं होगी, वे अपने खुद के पैसे से अपने लिए व बच्चों के लिए जरूरी सामान ले पाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव पंजाब का भविष्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाएं तय करेंगी कि पूरे परिवार का वोट किस पार्टी को जाना है। उन्होंने कहा कि इस बार मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखें वह आपका भविष्य बदल देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो कहता है, वही करके दिखाता है।